Farmer ID Registration: भारत सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी तरह से सरकार द्वारा देश के किसानों के लिए फार्मर आईडी की शुरुआत की गई है। बता दे कि सभी किसानों के लिए सरकार द्वारा फार्मर आईडी का रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य कर दिया गया है। इस आईडी कार्ड से किसानों को कई प्रकार की सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
इस आईडी कार्ड के मदद से किसान कृषि संबंधित सरकारी योजना का लाभ प्राप्त कर पाएंगे। फार्मर आईडी से किसानों को डिजिटल पहचान मिलती है, इससे किसानों के आवेदन के स्वीकृत की प्रक्रिया सरल होती है। अगर आपके पास फार्मर आईडी नहीं है, तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आगे हम आपको Farmer ID Registration से जुड़ी पूरी जानकारी देने वाले हैं, इसलिए आप इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।
Farmer ID Registration
फार्मर आईडी किसानों का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिससे किसानों को डिजिटल पहचान मिलती है। सरकार किसानों के लिए नई-नई योजना बनाती रहती है, इसी तरह से सरकार द्वारा अभी वर्तमान समय में किसानों के लिए किसान आईडी कार्ड की शुरुआत की है। यह किसानों की पहचान की तरह काम करेगी, इस आईडी कार्ड के माध्यम से किसानों को 12 अंकों का यूनिक नंबर दिया जाएगा। बता दे कि सरकारी योजनाओं का लाभ इस कार्ड के माध्यम से किसानों तक आसानी से पहुंचाया जा सकेगा।
Farmer ID Registration के लिए पात्रता
- आवेदक भारत देश के किसी भी राज्य का निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक के नाम पर कृषि योग्य भूमि होना चाहिए।
- आवेदक के पास वैलिड आधार कार्ड होना चाहिए।
- आवेदक के पास खुद का बैंक खाता होना चाहिए।
Farmer ID Registration के लिए आवश्यक
- दस्तावेज
- आधारकार्ड
- पैनकार्ड
- आय प्रमाणपत्र
- निवास प्रमाणपत्र
- जाति प्रमाणपत्र
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाईल नंबर
Farmer ID Registration कैसे करें?
- फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपको क्रिएट न्यू यूजर अकाउंट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपना आधार नंबर डालकर ओटीपी वेरीफाई करना होगा और अपना नया अकाउंट क्रिएट करना होगा।
- जब आपका नया अकाउंट बन जाएगा, तो इसके बाद फिर आपको होम पेज पर लॉगिन करना होगा।
- अब यहां पर आपको रजिस्टर्ड एज फार्मर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आगे आपको अपना ईमेल आईडी डालकर ओटीपी वेरीफाई करना होगा।
- अब आपके सामने आपका वह नाम दिखाई देगा, जो आपके आधार कार्ड में दर्ज है।
- अब अपनी कैटेगरी को चुनकर आपको Yes वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको फार्मर टाइप के अनुभाग में जाकर On को चुनकर एग्रीकल्चर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह से आपको अपनी सहमति देकर फिर सबमिट वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह से आप किसान आईडी कार्ड ऑनलाइन माध्यम से बना सकते हैं।
MP Farmer ID Registration कैसे करें?
- फार्मर आईडी कार्ड बनवाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- इसके लिए आपको वेबसाइट के होम पेज पर नया खाता बनाएं के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब नया पेज खुलेगा, जिसमें आधार नंबर दर्ज कर देना होगा।
- अब पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी गिरगा, जिसे दर्ज करके वेरीफाई कर लेना होगा।
- फिर आपको मोबाइल नंबर और ईमेल रजिस्टर करके पासपोर्ट को सेट कर लेना होगा।
- अब “किसान के रूप में पंजीकरण करें” के विकल्प पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद सभी आवश्यक जानकारी को दर्ज कर देना है।
- फिर आवश्यक दस्तावेजों को भी अपलोड कर देना है।
- और अंत में जाकर सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- ईतना करने के बाद रसीद दिखाई देगा, जिसको भी डाउनलोड कर लेना है।