Maiya Samman Yojana 2.0 Form Kaise Bhare: मंईयां सम्मान योजना को लेकर एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यह खुशखबरी उन महिलाओं के लिए है, जिन्होंने अभी तक इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन नहीं किया है। यदि आप झारखंड राज्य की महिला है और आपकी 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच है, तो आप इस योजना के तहत आवेदन करके हर महीने ₹2500 का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
Maiya Samman Yojana 2.0 आवेदन प्रक्रिया में अब बदलाव किया गया है। मंईयां सम्मान योजना के पहले चरण की आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त से शुरू हुई थी, जबकि इसकी अंतिम तिथि दिसंबर 2024 तक निर्धारित किया गया था। वही मंईयां सम्मान योजना के दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है, दूसरे चरण में राज्य की महिलाएं अब पुराने तरीके से आवेदन नहीं कर सकती है।
मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत पहले चरण में राज्य की महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्र, ग्राम पंचायत, सरकारी कार्यालय और CSC केंद्र के माध्यम से फॉर्म भरकर लाभ ले रही थी, लेकिन अब Maiya Samman Yojana 2.0 की आवेदन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है।
अब आपको हर महीने ₹2500 का लाभ पाने के लिए नए तरीके से आवेदन करना होगा। आप इसके तहत कैसे आवेदन कर सकती है, फॉर्म भरने के बाद महिलाओं को क्या करना होगा, आवेदन के लिए महिलाओं को किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, इसकी पूरी जानकारी हमने आपको इस आर्टिकल में दिया है, इसलिए आप इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक जरूर पढ़े।
Maiya Samman Yojana 2.0 Form Kaise Bhare Overview
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana 2.0 Form Kaise Bhare |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना |
योजना का प्रकार | झारखंड सरकारी योजना |
लाभार्थी | झारखंड की महिलाएं |
आयु सीमा | 18 से 50 वर्ष के बीच |
किस्त की राशि | ₹2500 प्रतिमाह मिलेंगे |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
हेल्पलाइन नंबर | 1800-890-0215 |
Maiya Samman Yojana 2.0
झारखंड सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरूआत किया गया है। मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है। इस योजना में पहले महिलाओं को ₹1000 मिलते थे, लेकिन दिसंबर की किस्त से महिलाओं को ₹2500 मिलना शुरू हो चुका है। आपको बता दें कि योजना का पहला चरण खत्म होने के बाद अभी राज्य सरकार दूसरे चरण की शुरुआत कर रही है।
दूसरे चरण का शुरुआत होने के साथ ही मंईयां सम्मान योजना की आवेदन प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है। राज्य की महिलाएं अब पहले तरीके से आवेदन नहीं कर सकती है। मंईयां सम्मान योजना का आवेदन करने के लिए अब महिलाओं को ब्लॉक कार्यालय में जाना होगा। जहां से महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। अब Maiya Samman Yojana 2.0 Form Kaise Bhare? इसकी जानकारी हमने इसी आर्टिकल में नीचे बताया है।
Maiya Samman Yojana 2.0 के लिए पात्रता
- मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए झारखंड राज्य की सभी महिलाएं पात्र हैं, जिनकी उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच है।
- इस योजना के तहत लाभ लेने वाली महिलाएं आर्थिक रूप से गरीब होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ लेने वाले आवेदिका के परिवार का वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
- परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होनी चाहिए। महिला के पास अपना खुद का बैंक खाता होना चाहिए।
Maiya Samman Yojana 2.0 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आवेदक का फोटो
- आवेदक का हस्ताक्षर
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड (वैकल्पिक)
- मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड
- मतदाता पहचान पत्र
- स्वः घोषणा प्रमाण पत्र
Maiya Samman Yojana 2.0 Form Kaise Bhare?
मंईयां सम्मान योजना 2.0 का फॉर्म भरने के लिए आपके ऊपर बताए गए सभी दस्तावेजों के साथ ब्लॉक कार्यालय में जाना होगा। जहां से कंप्यूटर ऑपरेटर या फिर मंईयां सम्मान योजना से संबंधित अधिकारियों द्वारा से संपर्क करना होगा। यहां से सबसे पहले आपको मंईयां सम्मान योजना 2.0 का आवेदन फार्म प्राप्त करना होगा।
आवेदन फार्म प्राप्त करने के बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक भरना होगा और फिर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म को जमा करना होगा। आवेदन को जमा करने के साथ ही आपके आवेदन को ऑनलाइन किया जाएगा और आपको एक रसीद प्राप्त होगी, जिसे आपको संभाल कर रखना होगा। इस प्रकार से आप मंईयां सम्मान योजना 2.0 के लिए आवेदन कर सकते हैं।