PM Awas Self Survey Form 2025: भारत सरकार द्वारा देश के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने के उद्देश्य पीएम आवास योजना की शुरूआत किया है। लेकिन इस योजना के तहत लाभार्थी पात्र परिवारों को स्व-सर्वेक्षण प्रक्रिया केमाध्यम से योजना में शामिल कर लाभ प्रदान किया जाएगा। हालाँकि PM Awas Self Survey Form 2025 के लिए पात्रता दस्तावेज और फॉर्म कैसे भरना है इसकी जानकारी आगे की इस लेख में विस्तार पूर्वक जानने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं
PM Awas Self Survey Form 2025 क्या है?
पीएम आवास सेल्फ सर्वे फॉर्म 2025 एक स्व-सर्वेक्षण प्रक्रिया है। जिससे लाभ लेने के इच्छुक परिवार पीएम आवास योजना में आवेदन कर सकेंगे। सेल्फ सर्वे की प्रक्रिया से परिवारों की पारदर्शिता सामने आएगी, जिससे पात्र परिवारों की पहचान करने में आसानी होगी और योजना में प्रतीक्षा सूची के रूप में जोड़ा जाएगा। फ़िलहाल बता दे, योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन की प्रक्रिया को पूरी की जा सकती है।
किन परिवारों को योजना का लाभ मिलेगा?
नीचे बताई गई परिवारों के श्रेणियों को ही योजना की प्रतीक्षा सूची में जोड़ा जाएगा-
- प्रतीक्षा सूची के लिए देश के बेघर और कच्चे मकान में रहने वाले परिवार पात्र है।
- भीख मांगने वाले नागरिक भी शामिल होने के पात्र है।
- और आदिवासी जैसे वर्गों के परिवार को भी योजना के प्रतीक्षा सूची में जोड़ा जाएगा।
- बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराए गए परिवार सूची में शामिल होने के पात्र हैं।
- इसके अलावा हाथ मैला ढोने वाले श्रमिक भी शामिल होने के पात्र मन जायेगा।
- ऊपर बताई गई सभी वर्गों के श्रेणी को योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए प्राथमिकता प्रदान की जाती है।
किन परिवारों को योजना में शामिल नहीं किया जाएगा?
- यदि परिवार के पास पहले से पक्का मकान है तो शामिल नहीं किया जाएगा।
- इसमें ₹50,000 से अधिक ऋण सीमा वाले किसान क्रेडिट कार्ड धारक परिवार भी अपात्र है।
- साथ ही तिपहिया या चौपहिया या मोटरसाइकिल, वाहन होने पर अपात्र है।
- और आधुनिक कृषि उपकरणों के मालिक होने पर भी अपात्र है।
- परिवार की मासिक आय ₹15,000 या उससे अधिक पर भी अपात्र है।
- निजी व्यवसाय चलाने वाले लोग जो सरकार के पास पंजीकृत हैं, वे भी भी अपात्र है।
- परिवार के किसी भी सदस्य का सरकारी नौकरी होने पर अपात्र है।
- परिवार में आयकर दाता सदस्य पर भी अपात्र घोषित किया गया है।
- परिवार के पास 2.5 एकड़ से अधिक सिंचित भूमि और 5 एकड़ से अधिक असिंचित भूमि होने पर भी अपात्र है।
PM Awas Self Survey Form डॉक्यूमेंट
पीएम आवास के लिए आवेदन हेतु नीचे बताई गई दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, और बताई गई दस्तावेजों को स्व-सत्यापित भी करना अनिवार्य होगा-
- घर की महिला मुखिया का आधार कार्ड
- संयुक्त फोटोग्राफ (पति-पत्नी) इत्यादि।
- मुखिया के बैंक खाते की पासबुक
- पति का आधार कार्ड और बैंक पासबुक
पीएम आवास स्व सर्वेक्षण फॉर्म 2025 कैसे आवेदन करें?
योजना में नाम जुड़वाने के लिए आप ऑनलाइन व ऑफलाइन मध्यमों से आवेदन कर सकते हैं, दोनों मध्यमों की विस्तारपूर्वक जानकारी नीचे दी गई है-
ऑफलाइन आवेदन-
- सबसे पहले अपने ग्राम पंचायत कार्यालय जाएं।
- यहाँ जाकर ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सचिव या ग्रामीण आवास सहायक से संपर्क करें।
- उसके बाद PM Awas Yojana Self Survey 2025 का आवेदन फॉर्म मांगे।
- अब इस फॉर्म में सभी सही जानकारी को दर्ज कर फॉर्म को भरें।
- इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करें।
- अब अंत में भरे हुए फॉर्म को पंचायत कार्यालय या ब्लॉक कार्यालय में जमा करें।
ऑनलाइन आवेदन-
- ऑफलाइन के लिए पीएम आवास योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- यहाँ “Pradhan Mantri Awas Yojana (Gramin)” का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करें।
- अब “Awaas Plus 2024 Survey” का विकल्प पर क्लिक करें।
- उसके बाद “Latest App Version for Awaas Plus 2024” को डाउनलोड करें।
- अब Aadhar Face RD ऐप को भी डाउनलोड करें।
- उसके बाद ऐप को ओपन करें फिर “Self Survey”का ऑप्शन का चयन करके अपना आधार नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद “Authenticate” के विकल्प पर क्लिक करें। अब फेस स्कैन करके KYC प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर 4 अंकों का पिन सेट करें और लॉगिन करें, इसके बाद “Add/Edit Survey” के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आवश्यक जानकरी को दर्ज कर “Proceed” पर क्लिक करें।
- इतने करने के बाद अपने कच्चे मकान की 2 फोटो अपलोड करें।
- इसके बाद “Add Remark” में “Kaccha Ghar” लिखें और “Save & Next” पर क्लिक करें।
- पक्का घर निर्माण के लिए इच्छित विकल्प चुनें और “Proceed” करें।
- अब सभी जानकारी दर्ज होने के बाद “Proceed” पर क्लिक करें।
- और अंत में आवेदन सबमिट हो जाएगा।