Farmer ID Registration 2025: भारत सरकार द्वारा किसानों के लिए एक नई और खास पहल की शुरुआत की गई है, जिसका नाम फार्मर आईडी या किसान आईडी है। यह एक डिजिटल पहचान पत्र किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ आसानी से प्राप्त करने में मदद करेगी। किसान आईडी कार्ड आधार कार्ड की तरह एक विशिष्ट पहचान संख्या होगी, जो हर किसान के लिए अलग-अलग होगी।
इस नए सिस्टम के तहत किसानों को अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा और एक डिजिटल किसान आईडी प्राप्त करनी होगी। यह आईडी किसानों की व्यक्तिगत जानकारी, भूमि का वितरण और किसान गतिविधियों का एक केंद्रीकृत रिकॉर्ड होगा, जिससे किसानों तक सरकार को सीधे पहुंचने और उन्हें लक्षण सहायता प्रदान करने में मदद मिलेगी।
Farmer ID Registration 2025
फार्मर आईडी या किसान आईडी एक विशेष पहचान पत्र है, जो भारत सरकार द्वारा सभी किसानों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। यह आईडी कार्ड किसानों को उनकी पहचान स्थापित करने और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में काफी मदद करेगी। किसान आईडी में निम्नलिखित जानकारी शामिल रहेगी, जैसे:
- किसान का नाम और फोटो
- विशिष्ट किसान आईडी नंबर
- भूमि का विवरण (खसरा नंबर, क्षेत्रफल आदि)
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- आधार नंबर
Farmer ID Registration 2025 Overview
विवरण | जानकारी |
योजना का नाम | फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन |
लाभार्थी | सभी किसान |
उद्देश्य | किसानों को डिजिटल पहचान प्रदान करना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
आवश्यक दस्तावेज | आधार कार्ड, भूमि रिकॉर्ड, बैंक विवरण आदि |
लाभ | सरकारी योजनाओं तक आसान पहुंच |
वेबसाइट | राज्य–विशिष्ट कृषि पोर्टल |
हेल्पलाइन | राज्य कृषि विभाग द्वारा प्रदान की गई |
किसान आईडी की मुख्य विशेषताएं
- विशिष्ट पहचान: हर किसान के लिए अलग आईडी नंबर रहेगा।
- डिजिटल स्वरूप: इसके मदद से सभी काम पेपरलेस और आसानी से होगा।
- केंद्रीकृत डेटाबेस: सभी किसानों की जानकारी एक जगह उपलब्ध रहेगा।
- सरकारी योजनाओं से लिंक: इसके मदद से सीधे किसानो तक लाभ हस्तांतरण किया जाएगा।
- आसान अपडेशन: इससे किसानों को ऑनलाइन जानकारी अपडेट करने की सुविधा मिलेगी।
- बायोमेट्रिक लिंक: आधार से जुड़ा होने से सुरक्षित।
- मोबाइल एप्लिकेशन: स्मार्टफोन पर आसान एक्सेस।
- बहुभाषी सपोर्ट: स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध।
किसान आईडी के लिए पात्रता (Farmer ID Registration 2025 Eligibility)
- आवेदक भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक के पास कृषि भूमि होनी चाहिए।
- आवेदक के पास वैलिड आधार कार्ड होना चाहिए।
- आवेदक के पास खुद का बैंक खाता होना चाहिए।
किसान आईडी के लिए आवश्यक दस्तावेज (Farmer ID Registration 2025 Documents)
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड (यदि उपलब्ध हो)
- बैंक पासबुक की कॉपी
- भूमि के दस्तावेज (खसरा-खतौनी, जमाबंदी आदि)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी (यदि उपलब्ध हो)
Farmer ID Registration 2025 Process (रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया)
- फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपको क्रिएट न्यू यूजर अकाउंट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपना आधार नंबर डालकर ओटीपी वेरीफाई करना होगा और अपना नया अकाउंट क्रिएट करना होगा।
- जब आपका नया अकाउंट बन जाएगा, तो इसके बाद फिर आपको होम पेज पर लॉगिन करना होगा।
- अब यहां पर आपको रजिस्टर्ड एज फार्मर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आगे आपको अपना ईमेल आईडी डालकर ओटीपी वेरीफाई करना होगा।
- अब आपके सामने आपका वह नाम दिखाई देगा, जो आपके आधार कार्ड में दर्ज है।
- अब अपनी कैटेगरी को चुनकर आपको Yes वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको फार्मर टाइप के अनुभाग में जाकर On को चुनकर एग्रीकल्चर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह से आपको अपनी सहमति देकर फिर सबमिट वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह से आप किसान आईडी कार्ड ऑनलाइन माध्यम से बना सकते हैं।