PM Awas Yojana 2.0: यदि आप शहरी क्षेत्र में रहने वाले नागरिक हैं और आप अभी तक बेघर या कच्चे मकान में जीवन यापन कर रहे हैं, तो सरकार द्वारा आपके लिए एक बड़ा अवसर लाया गया है। आप सभी शहरी क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। बता दे कि भारत सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से पीएम आवास योजना 2.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।
इस योजना के तहत आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं, इसके बाद आपको पक्का मकान बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा 2.5 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। यदि आप पीएम आवास योजना 2.0 के तहत आवेदन करना चाहते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको PM Awas Yojana 2.0 से संबंधित पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक बताने वाले हैं, इसलिए आप इसे अंत तक अवश्य पढ़े।
PM Awas Yojana 2.0 Overview
लेख का नाम | PM Awas Yojana 2.0 |
लेख का प्रकार | सरकारी |
लाभार्थी | केवल शहरी क्षेत्रों के पात्र आवेदक। |
वित्तीय सहायता | 2.50 लाख रुपए |
अवधि | योजना 2024 से 2029 तक लागू होगी। |
लक्ष्य | 1 करोड़ गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को लाभान्वित करना। |
कुल बजट | ₹2.30 लाख करोड़ रुपये। |
PM Awas Yojana 2.0 के लाभ
- इस योजना के तहत शहरी क्षेत्र के गरीब एवं मध्यम वर्गीय नागरिकों को पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।
- यह योजना मुख्य रूप से तीन श्रेणियां के लिए उपलब्ध है।
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)।
- निम्न आय वर्ग (LIG)।
- मध्यम आय वर्ग (MIG)।
- आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी, जिसकी मदद से वह अपने लिए पक्का मकान बना पाएंगे।
- यह योजना शहरी क्षेत्र के गरीब नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें बेहतर आवासीय सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान है।
PM Awas Yojana 2.0 के लिए पात्रता
- आवेदक परिवार भारत के स्थाई निवासी हो।
- परिवार में एक मुख्य सदस्य के नाम पर आवेदन के पात्र है।
- पहले किसी आवास योजना का लाभ नहीं लिया होना चाहिए।
- परिवार में सरकारी नौकरी या आयकर दाता वाले सदस्य न हो।
- आवेदक परिवार में चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- आवेदक परिवारों को उनके श्रेणी के अनुसार वार्षिक आय-
- EWS वालों की वार्षिक आय 3 लाख तक
- LIG वालों की वार्षिक आय 3 लाख से 6 लाख तक
- MIG वालों की वार्षिक आय 6 लाख से 9 लाख तक।
PM Awas Yojana 2.0 के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड।
- पैन कार्ड।
- आय प्रमाण पत्र।
- बैंक पासबुक।
- निवास प्रमाण पत्र।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- जमीन से संबंधित दस्तावेज।
- चालू मोबाइल नंबर।
PM Awas Yojana 2.0 Apply Online
- पीएम आवास योजना 2.0 के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां होम पेज पर आपको का “Apply For PMAY-U 2.0” विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
- इसके बाद नीचे में आपको “Online Application Open” का बैनर मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
- इसके बाद आगे आपको Click To Proceed विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद जानकारी को पढ़कर “Proceed” पर क्लिक करें।
- फिर Eligibility Check करें, जहाँ आवश्यकं सभी जानकारी को दर्ज करें-
- जैसे वार्षिक आय, फिर लाभार्थी का प्रकार, राज्य, औरआपके पास भारत में कहीं पक्का मकान है हा या ना, साथ ही पिछले 20 साल के अंडर कोई आवास दिया गया इसका उत्तर हां या ना में दे, और Eligiblity Check विकल्प पर क्लिक करना है।
- उसके बाद अपना आधार नंबर और नाम को दर्जकर करके Generate OTP विकल्प पर क्लिक करें।
- इससे एक OTP प्राप्त होगा, जिससे दर्ज कर Submit विकल्प पर क्लिक करें।
- जिससे एक फॉर्म ओपन होगा, जहाँ Personal Details, Address Details, Family Details, Bank Details जैसी सभी जानकारी को दर्ज करें।
- और अंत में Terms & Conditions को Accept कर सुरक्षित विकल्प पर क्लिक करें।