PM Awas Yojana Apply Online 2025: पीएम आवास योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक कल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य के सभी नागरिकों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है। यह योजना मुख्य दो भागों में विभाजित किया गया है, ग्रामीण और शहरी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं, जिसमें नई सूची देखने की प्रक्रिया, ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया तथा लाभार्थी सूची चेक करने की प्रक्रिया बताई गई है।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के तहत रहने वाले गरीब और बेघर नागरिकों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत सरकार लाभार्थी नागरिकों को आर्थिक सहायता देती है, जिससे वह अपना घर बना सके। यह सहायता राशि 1.20 लाख रुपये से 1.30 लाख रुपये तक की होती है, जो तीन किस्तों में दिया जाता है।
PM Awas Yojana Apply Online 2025 Overview
विवरण | जानकारी |
---|---|
योजना का नाम | प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (PMAY-G) |
शुरुआत की तारीख | 1 अप्रैल 2016 |
2025 सूची जारी | जनवरी 2025 |
लक्ष्य | 2024 तक सभी को पक्का मकान |
लाभार्थी | ग्रामीण क्षेत्र के गरीब और बेघर परिवार |
मकान के लिए सहायता राशि | 1.20 लाख से 1.30 लाख रुपये |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से |
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभ
- ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले गरीब नागरिकों को पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता राशि दिया जाता है।
- सरकार द्वारा 1.20 लाख से 1.30 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
- इस योजना से गरीब परिवारों को सामाजिक सुरक्षा एवं स्थाई घर मिलता है।
- घर निर्माण के दौरान रोजगार के नए अवसर भी मिलते हैं।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- जॉब कार्ड नंबर
- स्वच्छ भारत मिशन पंजीकरण
- बीपीएल कार्ड (यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना नई सूची 2025 कैसे देखें
- सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां होम पेज पर आपको Awaassoft का विकल्प मिलेगा, जिसमें Report का विकल्प होगा, इस पर आपको क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, यहां आपको H. Social Audit Reports का विकल्प मिलेगा, इस पर आपको क्लिक करना है।
- अब आपको Beneficiary Details for Verification का विकल्प मिलेगा, इस पर आपको क्लिक कर देना है।
- अब नए पेज पर Selection Filter दिखाई देगा, यहां आपको अपना राज्य, जिला, ब्लॉक, गांव, वित्तीय वर्ष और योजना का चयन कर लेना है।
- सभी विवरण को भरने के बाद, आपके सामने लाभार्थी सूची खुल कर आ जाएगी, इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर से AwaasPlus 2024 ऐप को डाउनलोड कर लेना है।
- इसके बाद ऐप को इंस्टॉल करने के बाद इसे ओपन करके अपना आधार नंबर दर्ज कर देना है।
- अब आपको ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया को पूरा कर लेना है।
- इतना करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- अब यहां आपको अपना नाम, पता, परिवार की जानकारी तथा आवश्यक विवरण को दर्ज कर देना है।
- इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर देना है।
- अब अंत में आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इतना करने के बाद आपका आवेदन प्रक्रिया पूरा हो जाएगा।