Farmer ID Online Registration: भारत एक कृषि प्रधान देश है और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण योगदान देश के किसानों का रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए देश के किसानों के लाभ के लिए सरकार द्वारा कई प्रकार की योजनाएं जाती है, जिसमें अनेक लाभकारी योजनाओं को चलाया जा रहा है।
आप सभी को पता होगा कि भारत देश के किसानों को आर्थिक लाभ देने के लिए भारत सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन किया जा रहा है। अगर आपको भी इस योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है, तो आप सभी के लिए वर्तमान समय में एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है।
देश के किसानों को सरकार के द्वारा एक नई पहचान दिलाने के लिए फार्मर आईडी करवाई जा रही है और अगर आप सभी किसानों को पीएम किसान योजना का लाभ प्राप्त होता है, तो आप सभी लाभार्थी किसानों को किसान आईडी बनवाना जरूरी होगा। क्योंकि अगर आप यह आईडी नहीं बनाएंगे, तो आपको पीएम किसान योजना का लाभ मिलना बंद हो जाएगा।
Farmer ID Online Registration
आप सभी किसानों की जानकारी के लिए बता दे कि जो भी किसान फार्मर आईडी कार्ड बना लेंगे, वह सभी किसान फार्मर आईडी के मदद से सरकारी योजना, सब्सिडी, लोन एवं अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ डायरेक्ट ले पाएंगे। बता दें कि कि फार्मर आईडी एक तरह का डिजिटल पहचान है, जो किसी किसान की पहचान और कृषि संबंधित जानकारी को एक जगह इकट्ठा रखने का काम करती है।
फार्मर आईडी बनवाने के बाद आपको बार-बार दस्तावेज जमा करने की झंझट से छुटकारा मिलेगा और सरकार को भी लाभार्थियों की पहचान में आसानी हो पाएगी। फार्मर आईडी बनवाने के लिए आप सभी किसानों के लिए इसका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करना होता है, जिसके लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी। इसके बारे में आगे आपको इस आर्टिकल में जानकारी दिया गया है।
फार्मर आईडी क्या है?
फार्मर आईडी एक विशिष्ट पहचान संख्या है, जो सभी लाभार्थी किसानों को दिया जाता है। यह फार्मर आईडी आधार कार्ड की तरह है, जो किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में काम करती है। फार्मर आईडी में संबंध किसान की व्यक्तिगत जानकारी के साथ-साथ उनकी कृषि, भूमि, फसलों एवं अन्य कृषि गतिविधियों का विवरण दर्ज होता है। फार्मर आईडी का उद्देश्य देश के किसानों का केंद्रित डाटाबेस तैयार करके रखना है, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र किसानों तक पहुंचा जा सके।
फार्मर आईडी से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
- फार्मर आईडी कार्ड एक निशुल्क सुविधा है, जिसमें आपको कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है।
- किसी भी किसान का केवल एक ही फार्मर आईडी बनाया जा सकता है।
- फार्मर आईडी में दर्ज जानकारी को समय-समय पर अपडेट करना जरूरी होगा।
- फार्मर आईडी के माध्यम से आप केवल कृषि संबंधित गतिविधियों को ही पूरा कर पाएंगे।
- फार्मर आईडी कार्ड के तहत गलत जानकारी देने पर आप पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
फार्मर आईडी हेतु आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक पासबुक की कॉपी
- खसरा/खतौनी की प्रति
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी (वैकल्पिक)
Farmer ID Online Registration कैसे करें?
- फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपको क्रिएट न्यू यूजर अकाउंट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपना आधार नंबर डालकर ओटीपी वेरीफाई करना होगा और अपना नया अकाउंट क्रिएट करना होगा।
- जब आपका नया अकाउंट बन जाएगा, तो इसके बाद फिर आपको होम पेज पर लॉगिन करना होगा।
- अब यहां पर आपको रजिस्टर्ड एज फार्मर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आगे आपको अपना ईमेल आईडी डालकर ओटीपी वेरीफाई करना होगा।
- अब आपके सामने आपका वह नाम दिखाई देगा, जो आपके आधार कार्ड में दर्ज है।
- अब अपनी कैटेगरी को चुनकर आपको Yes वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको फार्मर टाइप के अनुभाग में जाकर On को चुनकर एग्रीकल्चर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह से आपको अपनी सहमति देकर फिर सबमिट वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह से आप किसान आईडी कार्ड ऑनलाइन माध्यम से बना सकते हैं।