Join WhatsApp Group!

Maiya Samman Yojana 6th Installment: महिलाओं को आज मिलेगी छठी किस्त के ₹2500, यहां से चेक करें स्टेटस

Maiya Samman Yojana 6th Installment: झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत झारखंड राज्य की 18 से 50 वर्ष की सभी महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है। मंईयां सम्मान योजना के तहत पहले सभी महिलाओं को हर महीने ₹1000 की राशि दी जाती थी, वहीं अब मिलने वाली राशि में बढ़ोतरी करके ₹2500 कर दिया गया है आपकी जानकारी के लिए बता दे कि झारखंड राज्य में रहने वाली महिलाओं को हर साल इस योजना के तहत ₹30,000 का लाभ दिया जाएगा।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

मंईयां समान योजना की 5वीं किस्त में झारखंड की लगभग 57 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में ₹2500 की राशि भेजी गई है और अब सभी महिलाएं छठी किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Maiya Samman Yojana 6th Installment के बारे में बिल्कुल विस्तार से बताने वाले हैं। इसके साथ ही हम आपको योजना का पेमेंट स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया भी इसी आर्टिकल में बताएंगे, इसलिए आप इसे ध्यान पूर्वक अंत तक जरूर पढ़ें।

Maiya Samman Yojana 6th Installment Update

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की गई है, जिसके तहत महिलाओं को अब हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है, जिससे महिलाएं अपनी बुनियादी जरूरत को आत्मनिर्भर होकर पूरा कर पाएंगे। इस योजना के अंतर्गत सरकार ने अब तक 5 किस्ते जारी कर दी है, जिसमें से 5वीं किस्त हाल ही में 6 जनवरी 2025 को जारी किया गया है। आपको बता दे की इसी महीने सरकार 6वीं किस्त भी जारी करेगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि 5वीं किस्त की राशि महिलाओं को दिसंबर महीने में ही मिलने वाली थी, लेकिन किसी कारणवश महिलाओं को दिसंबर में सहायता राशि नहीं प्राप्त हुई, इसलिए हेमंत सरकार द्वारा नए साल में महिलाओं को दिसंबर और जनवरी दोनों महीने की सहायता राशि इसी महीने देने का फैसला लिया गया है। इसके चलते महिलाओं को जनवरी 2025 में कुल ₹5000 की राशि प्राप्त होगी। इसमें से ₹2500 की राशि आ चुकी है, लेकिन ₹2500 की राशि 15 जनवरी से जारी होने की उम्मीद की जा रही है।

Maiya Samman Yojana 6th Installment Date

मुख्यमंत्री मंईयां समान योजना की 5वीं किस्त 6 जनवरी 2025 को जारी कर दिया गया है, लेकिन अभी तक सरकार ने 6वीं किस्त जारी करने की तिथि का ऐलान नहीं किया है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि 15 जनवरी से महिलाओं को 6वींकिस्त के ₹2500 प्राप्त हो सकते हैं। आपको जानकारी के लिए बता दे कि, लगभग 57 लाख से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिलने वाला है।

Maiya Samman Yojana Installment के लिए पात्रता

  • मईया सम्मान योजना का लाभ केवल झारखंड राज्य की मूल निवासी महिलाओं को मिलेगा।
  • इसके लिए महिला की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, निराश्रित, बेसहारा महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
  • इसके लिए आवेदन करने वाली महिला अंत्योदय परिवार की श्रेणी में होनी चाहिए।
  • आपको बता दे कि इसके लिए वे महिलाएं पत्र होगी, जिनके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं हो।

Maiya Samman Yojana Important Date

InstallmentDate
मंईयां सम्मान योजना पहली किस्त18 अगस्त 2024
मंईयां सम्मान योजना दूसरी किस्त13 सितम्बर 2024
मंईयां सम्मान योजना तीसरी किस्त8 अक्टूबर 2024
मंईयां सम्मान योजना चौथी किस्त11 नवंबर 2024
मंईयां सम्मान योजना पांचवीं किस्त6 जनवरी 2025
मंईयां सम्मान योजना छटवी किस्तजनवरी 2025 (जारी की जाएगी)

Maiya Samman Yojana 6th Installment Status Check

  • सबसे पहले आप मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर “प्रज्ञा केंद्र लॉगिन” का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा, यहां आपको यूजर आईडी और पासवर्ड के मदद से लॉगिन कर लेना है।
  • फिर आपके सामने एक नया पेज आएगा, इसमें दिए गए “आवेदन और भुगतान स्थिति” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब नए पेज में आप अपना आधार नंबर या आवेदन संख्या दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • इतना करते ही Maiya Samman Yojana 6th Kist Status खुलकर आ जाएगा।
Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

Leave a Comment