Maiya Samman Yojana List: मुख्यमंत्री मईया सम्म्मान योजना के तहत जिन महिलाओं को हाल ही में जारी किए हैं 5वी किस्त के ₹2500 की राशि नहीं मिली है। अब उन महिलाओं को भी हर महीने ₹2500 की राशि ट्रांसफर की जा सकती है क्योंकि आज मईया सम्मान योजना की अपडेट आई है जिसमें बताया गया है कि 1.5 लाख महिलाओं का नाम लाभार्थी सूची में शामिल किया गया है। इसलिए अगर आप आवेदक महिला है तो आप चेक करके पता कर सकते हैं कि, आपका नाम इस Maiya Samman Yojana New List में है या नहीं। अगर सूचि में नाम होता है तो फिर आपको भी हर महींने 2500 रुपए की राशि मिलेगी।
Maiya Samman Yojana List
मईया सम्मान योजना के 5वीं क़िस्त कुल 56,61,791 महिलाओं के खाते में भेजी गई थी। जबकि मईया सम्मान योजना की छठी किस्त में कुल 58,09,799 महिलाओं के खाते में भेजी जाएगी। यानी की 1.5 लाख से अधिक नई महिलाओं का नाम मईया सम्मान योजना के लाभार्थी सूची में शामिल कर लिया गया है। ऐसे में अब इन लाभार्थी सूचि में शामिल महिलाओं को भी हर महीने ₹2500 की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
अगर आप नई बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो आप मईया सम्मान योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। जिसकी जानकारी हमने नीचे विस्तार से बताया हूं।
मईया सम्मान योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें? (Maiya Samman Yojana 6th Approved List)
झाखंड राज्य सरकार द्वारा मईया सम्मान योजना की लिस्ट को ग्राम पंचायत, आंगनबाड़ी और कार्यालय में उपलब्ध करा दिए जाते हैं। ऐसे में अगर आप ऑफलाइन चेक करना चाहते हैं तो आपको अपने ग्राम पंचायत कार्यालय में जाकर लिस्ट में अपना नाम देख सकती है। वही अगर आप ऑनलाइन चेक करना चाहती है तो फिर आपको नीचे दी गई प्रक्रियाओं को स्टेप बाय स्टेप पढ़े।
Maiya Samman Yojana Online List Check
- ऑनलाइन लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आप मईया सम्मान की अधिकारीक वेबसाइट पर चले जाना है।
- वेबसाइट पर लॉगिन संबंधित लिंक पर क्लिक कर लेना है।
- फिर आपको आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन कर लेना है।
- इतना करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको बेनिफिशियरी लिस्ट के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपको मांगी गई सभी व्यक्तिगत जानकारी को दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इतना करने के बाद लाभार्थी सूची खुल जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकती हैं।
लिस्ट में नाम नहीं होने पर क्या करें?
अक्सर अप्रूवल लिस्ट में महिलाओं का नाम उनके द्वारा भरे गए आवेदन में त्रुटि के कारण नहीं होते हैं। इसका मतलब उनका आवेदन को रिजेक्ट कर दिया गया है। ऐसे में आपको अपने आधार कार्ड और राशन कार्ड को लेकर पंचायत कार्यालय या ब्लॉक कार्यालय में जाना है।
यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारियों के पास अपनी बातों को प्रस्तुत करना है। जिससे अधिकारी आपको आपके आवेदन रिजेक्ट होने या आवेदन स्वीकार नहीं करने की जानकारी देगा। यदि आपको अधिकारी आपके आवेदन में फॉर्म में त्रुटि का कारण बताता है तो आपको आवेदन में सुधार कर पुनः आवेदन जमा करना होगा।
मईया सम्मान योजना के लाभार्थी महिला पहले करें ये काम, हेमंत सोरेन का ऐलान
लिस्ट में नाम होने पर भी किस्त नहीं मिलती है तो क्या करें?
सबसे पहले आप चेक करके पता करे की आपका बैंक आधार से लिंक एवं बैंक खाते की डीबीटी इनेबल है कि नहीं। तभी आपको मईया सम्मान योजना के क़िस्त का लाभ मिलेगा। क्योंकि हेमंत सोरेन जी द्वारा 5वीं क़िस्त जारी करने से पहले ही बता दिया है कि, आप अपने बैंक खाते को आधार से लिंक एवं बैंक खाते की डीबीटी इनेबल अवश्य करा लें। ताकि मईया सम्मान की क़िस्त डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जा रही महिलाओं के खाते में सीधे पहुँच सकें। है। अगर बैंक खता आधार से लिंक नहीं होती तो फिर क़िस्त नहीं मिलेगी।
महिलाओं की बैंक खाता आधार से लिंक एवं डीवीडी इनेबल है फिर भी राशि नहीं मिल रही है तो फिर आप मईया सम्मान योजना के अधिकारीक हेल्पलाइन नंबर या फिर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।