Birth Certificate Apply Online: अगर आप जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए काफी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए इसका समाधान लेकर आए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र अब घर बैठे बनाया जा सकता है। इस प्रक्रिया के तहत ना तो आपको किसी सरकारी दफ्तर में बार-बार जाने की जरूरत है और ना ही अपना समय खराब करना पड़ेगा।
आप कुछ ही चरणों के मदद से अपने घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र को बना सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का सही तरीका पता होना चाहिए। इसलिए यदि आप सभी जानकारी जानने के बाद जन्म प्रमाण पत्र बनाते हैं, तो मात्र 5 मिनट मेंइसे बनाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको जन्म प्रमाण पत्र बनाने की बहुत ही सरल तरीका बताने वाले हैं, इसलिए आप इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक जरूर पढ़े।
Birth Certificate Apply Online
जन्म प्रमाण पत्र को बनाने के लिए अब ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इसलिए जिन लोगों के पास जन्म प्रमाण पत्र नहीं है, वह घर बैठे बना सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सरकार द्वारा इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च कर दिया गया है।
सरकार द्वारा शुरू की गई इस आधिकारिक वेबसाइट के मदद से आप बिना अपनी समय को खराब किया ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे, कि आप चाहे भारत के किसी भी राज्य या फिर शहर के रहने वाले हो, आप इस वेबसाइट के मदद से अपने जन्म प्रमाण पत्र को बनाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र की मुख्य विशेषताएं
- अगर आपको किसी कॉलेज, विश्वविद्यालय या अन्य शिक्षण संस्थान में एडमिशन लेना है, तो ऐसे में आपके पास जन्म प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
- सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।
- यदि आप अपने किसी सरकारी दस्तावेज में कुछ सुधार करवाना चाहते हैं, तब भी आपके पास जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- जन्म प्रमाण पत्र को अब किसी भी उम्र का व्यक्ति ऑनलाइन तरीके से आसानी पूर्वक बना सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए पात्रता
बता दे कि भारत के रहने वाले सभी नागरिक अपने जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन आम तौर पर जब किसी घर में कोई बच्चे का जन्म होता है, तब 21 दिन पूर्व जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर देना चाहिए। लेकिन यदि 21 दिन की यह सीमा निकल जाती है, तो फिर आपको जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा।
जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए लगने वाला शुल्क इस बात के ऊपर निर्भर करता है, कि आपने कितनी देर से जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया है। लेकिन यह शुल्क ज्यादा नहीं होता और आप इसे झुका कर आसानी से जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र हेतु आवश्यक दस्तावेज
- अगर बच्चे का आधार कार्ड है तो आधार कार्ड
- माता-पिता का आधार कार्ड
- अस्पताल से प्राप्त हुई बच्चे के जन्म की रसीद
- राशन कार्ड
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र।
Birth Certificate Apply Online Kaise Kare?
- ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए सबसे पहले आपको सरकार द्वारा शुरू की गई आधिकारिक वेबसाइट crsorgi.gov.in पर जाना होगा।
- यहां होम पेज पर आपको जनरल लॉगिन का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको साइन अप के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब यहां आपको अपना नाम, लिंग, जन्मतिथि इत्यादि को चुनकर आगे बढ़ जाना है।
- इसके बाद आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है और मोबाइल नंबर भरकर ओटीपी प्राप्त कर लेना है।
- इसके बाद आपको प्राप्त ओटीपी को दर्ज करके वेरिफिकेशन कर लेना है और रजिस्ट्रेशन को पूरा कर लेना है।
- रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाने के बाद आपको लॉगिन करना है और जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए स्टील रजिस्ट्रेशन का बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको पूछी गई सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक दर्ज करना है तथा सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर देना है।
- अब जो भी शुल्क लागू होता है, आपको इसका ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करके जन्म प्रमाण पत्र का फॉर्म सबमिट कर देना है।