Ladli Behna Yojana 21th Installment Out: लाडली बहना योजना के सभी लाभार्थी महिलाओं के लिए एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी सामने निकल कर आई है। बता दे कि जो भी महिलाएं लाडली बहना योजना 21वीं किस्त का इंतजार कर रही थी, उनका इंतजार अब समाप्त हो चुका है। हाल ही में लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, बहुत ही खुशखबरी है कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहन योजना की 21वीं किस्त की राशि आज यानी 10 फरवरी दिन सोमवार को सभी महिलाओं के बैंक खाते में भेज दिया जाएगा।
यह किस्त मध्य प्रदेश राज्य की करोड़ों महिलाओं के बैंक का खाते में एक साथ ही ट्रांसफर की जाएगी। यह किस्त अपनी सटीक तथा निर्धारित तारीख के अनुसार ही भेजी जा रही है। क्योंकि योजना की शुरुआत से लेकर लगातार अभी तक हर बार महीने के 10 तारीख को ही किस्त जारी की जाती है, ऐसे में अगर आप लाडली बहना योजना स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल पर ध्यान पूर्व का अंत तक जरूर पढ़े।
Ladli Behna Yojana 21th Installment Out
आप सभी महिलाओं की जानकारी के लिए बता दे, कि लाडली बहना योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता राशि के तौर पर सभी महिलाओं को हर महीने ₹1250 दिए जाते हैं। बता दे कि पिछली किस्तों की तरह ही योजना की 21वीं किश्त भी महिलाओं के बैंक का खाते में ₹1250 की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजी जा रही है।
चलिए इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं, कि लाडली बहना योजना की किस्त किन महिलाओं के लिए दी जाने वाली है तथा किस्त जारी होने के बाद महिलाएं अपनी लाभार्थी स्टेटस को किस तरह से देख सकते हैं।
लाडली बहना योजना 21वीं किस्त के लिए पात्रता
- सर्वप्रथम महिला मध्य प्रदेश राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए। आवेदक महिलाओं की उम्र 60 वर्ष से कम होना चाहिए।
- महिलाओं के परिवार में नौकरी या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- आवेदक महिलाओं के नाम कम से कम एक अकाउंट बैंक होना चाहिए।
- वह भी बैंक अकाउंट आधार से लिंक एवं बैंक खाते की डीबीटी इनेबल होना आवश्यक है।
- महिलाओं का नाम लाडली बहना योजना के 21वीं सूची में होना आवश्यक है।
अगली किस्त में हो सकती है बढ़ोतरी
मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे दावे किए जा रहे हैं, कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के लाभार्थी महिलाओं को अगली किश्त में बढ़ोतरी के आधार पर आर्थिक सहायता राशि दी जाने वाली है। आपको बता दे, कि राशि बढ़ाई जाने पर महिलाओं को ₹1250 की जगह ₹2100 की सहायता राशि दी जा सकती है। हालांकि इस सूचना पर अब तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं किया गया है।
लाडली बहना योजना की महत्वपूर्ण बातें
- लाडली बहना योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा किया गया था।
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में लाडली बहना योजना के लिए 22 करोड़ रुपए से अधिक का बजट निर्धारित किया गया है।
- वर्तमान आंकड़ों के मुताबिक इस योजना से 1.2 करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है।
- योजना के तहत महिलाओं का पंजीकरण वर्ष 2023 में ही किया गया था।
Ladli Behna Yojana 21th Installment Out Status Check
- 21वीं क़िस्त स्टेटस चेक के लिए लाडली बहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के मुख्य पृष्ट पर “आवेदन एवं भुकतान के स्थिति” के विकल्प दवाएं।
- अब नया पेज ओपन होगा, जिसमें पंजीकृत मोबाइल नंबर/समग्र आईडी को दर्ज करें।
- इसके बाद कैप्चा कोड को भरकर सेंड ओटीपी पर के बटन क्लिक करें।
- अब पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे दर्ज करके सत्यापित करें।
- सत्यापित करते ही 21वीं क़िस्त के भुकतान की स्थिति दिखाई देगा।