Abua awas Yojana Jharkhand, अबुआ आवास योजना झारखण्ड, अबुआ आवास योजना, झारखण्ड अबुआ आवास योजना, झारखण्ड आवास योजना, लिस्ट 2024 में नाम कैसे देखें, योजना के लाभ, लाभार्थी सूची, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, अधिकारिक वेबसाइट, आवेदन कैसे करें? हेल्पलाइन नंबर (Abua Awas Yojana in Hindi) Jharkhand Abua Awas Yojana, Abua awas Yojana Jharkhand: How To Apply, Key Points, Eligibility Criteria, Beneficiaries, Required Documents, Official Website, Helpline Number,
Abua awas Yojana Jharkhand Kya Hai?
अबुआ आवास योजना झारखंड द्वारा 15 अगस्त 2023 को शुरू किया गया था और इस योजना के तहत पहली किस्त की राशि 23 जनवरी 2024 को वितरण कर दिया गया है। इस योजना के माध्यम से झारखंड से गरीब परिवार के नागरिकों या जिसके पास रहने के लिए घर नहीं है, उनको ₹2 लाख रुपये की लागत के साथ 3 कमरों का पक्का मकान उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना का लाभ केवल उन लोगों को मिलेगा, जो पीएम आवास योजना का लाभ नहीं ले पाए।
अबुआ आवास योजना के अंतर्गत 31 मार्च 2026 तक 8 लाख गरीब नागरिकों को आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के तहत अब तक 31 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 29.97 लाख का आवेदनों को स्वीकृति मिल चुका है। झारखंड अबुआ आवास योजना के तहत घर बनवाने के लिए लाभार्थियों को ₹2 लाख रुपये की राशि 5 किस्तों में दी जाएगी। पहली किस्त में लाभार्थियों को पक्का घर बनाने के लिए संपूर्ण लागत का अर्थात दो लाख रुपया का 15% ही दिया जाएगा।
यदि आप भी अबुआ आवास योजना 2024 में अप्लाई करके इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसकी संपूर्ण जानकारी हमने आपको इस आर्टिकल में दे दिया है। जैसे: आवेदन कैसे करें?, लिस्ट 2024 में नाम कैसे देखें, आवश्यक दस्तावेज, अधिकारिक वेबसाइट, योजना के लाभ, पात्रता आदि।
इसके अलावा आप झारखंड सरकार या केंद्र सरकार की सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी yojanajharkhand.com पर प्राप्त कर सकते हैं।
Abua Awas Yojana 2024 Overview
Name Of The Yojana | Abua Awas Yojana 2024 |
Purpose of the Yojana | झारखण्ड के गरीब बेघर लोगों को बुनियादी सुबिधाओं सहित 3 कमरों वाला पक्का घर उपलब्ध करना। |
Start of Yojana | 15 अगस्त 2023 |
Sector of Yojana | State Government (Jharkhand) |
Ministry Of The Yojana | झारखण्ड ग्रामीण विकास विभाग |
Current Status | Active |
Beneficiary of Yojana | झारखण्ड के गरीब तथा बेघर नागरिक |
Apply Process | Online/Offline |
Official Website | https://aay.jharkhand.gov.in/ |
Download App | अभी जारी नहीं की गयी है |
Helpline No | अभी जारी नहीं की गयी है |
अबुआ आवास योजना के लाभ
- अबुआ आवास योजना के तहत झारखंड राज्य के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को पक्का मकान उपलब्ध कराया जाता है।
- यह आवास योजना का लाभ उन लोगों को दिया जाएगा, जिन्हें पीएम आवास योजना के तहत लाभ नहीं मिल पाया है।
- तीन कमरों के पक्के मकान में आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होगी। जैसे किचन, टॉयलेट इत्यादि।
- पक्का मकान बनवाने के लिए 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि 5 किस्तों में दिया जाता है।
- योजना के तहत मिलने वाली राशि सीधा लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा जाएगा।
- इस योजना के तहत अगले 3 सालों में कुल 8 लाख आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
अबुआ आवास योजना के लिए पात्रता
- इस योजना के तहत लाभ लेने के लिए आवेदक झारखंड राज्य का मूल्य निवासी होना चाहिए /
- आवेदक के परिवार का कुल वार्षिक आय ₹3 लाख रुपए से कम होना चाहिए।
- लाभार्थी इनमें से किसी एक वर्ग से संबंधित हो:परिवार कच्चे मकान में रहता हो, या बेघर या निराश्रित परिवार हो, या विशेष रूप से कमज़ोर जनजाति समूह (पीवीटीजी) के परिवार से सम्बंधित हो, या प्राकृतिक आपदा का शिकार परिवार, या कानूनी तौर से रिहा किया गए बंधुआ मजदूर।
- आवेदक ने पीएम आवास योजना या बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना या इंदिरा आवास योजना या बिरसा आवास योजना का लाभ न लिया हो।
Abua Awas Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- बैंक खता विवरण
Abua Awas Yojana IMPORTANT LINKS
Abua Awas Yojana Official Website | CLICK HERE |
PM Awas Yojana Official Website | CLICK HERE |
Abua Awas Yojana Application Form PDF | CLICK HERE |
Abua Awas Yojana District List | CLICK HERE |
Abua Awas Yojana Mobile APP | UPDATE SOON |
Join Our Telegram Channel | CLICK HERE |
Join Our Whatsapp Group | CLICK HERE |
Abua Awas Yojana Jharkhand Apply Online
- इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको ऊपर दिए गए Abua Awas Yojana IMPORTANT LINKS के सेक्शन में अबुआ आवास योजना पीडीएफ के सामने दिए लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने योजना का आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगा, जिसे डाउनलोड करके उसमें पूछी गई सभी जानकारी को भरना होगा।
- अब इसके साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को अटैच करके अपने ब्लॉक में जमा करना होगा।
Abua Awas Yojana Jharkhand Apply Offline
- अबुआ आवास योजना के तहत आवेदन करने के लिए आप ब्लॉक कार्यालय, पंचायत कार्यालय और ग्राम सभा कार्यालय से निशुल्क आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं।
- यह आवेदन फार्म आपको आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान भी मिल जाता है।
- अब आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही दर्ज करें, इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन फार्म के साथ अटैच करें।
- इसके बाद आवेदन फार्म को उसी कार्यालय में जमा कर दें।
- अब आपके आवेदन फार्म तथा दस्तावेजों की संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच की जाएगी।
- जांच करने के बाद पात्रता सूची जारी किया जाएगा, जिन लाभार्थियों का नाम इस सूची में शामिल होगा, उन्हें एसएमएस के माध्यम से उनके मोबाइल पर सूचित कर दिया जाता है।