FCI Recruitment 2025: भारतीय खाद्य निगम (Food Corporation of India – FCI) ने 2025 के लिए एक बहुत ही बड़ी भर्ती अभियान की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए कुल 33,566 विभिन्न पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसमें Grade II, Grade III और Grade IV के पद शामिल है। यह भर्ती देश भर के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक शानदार अवसर हो सकता है।
एफसीआई की यह भर्ती अभियान विभिन्न पदों में कौशल वाले विद्यार्थियों के लिए अवसर प्रदान करता है। इसमें इसमें डिपो मैनेजर, जनरल मैनेजर, तकनीशियन, अकाउंटेंट, सिविल इंजीनियर, टाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर और वॉचमैन जैसे पद शामिल है। आपको बता दे कि इतनी बड़ी संख्या में भर्ती के साथ अभ्यर्थियों के लिए चयन की संभावना काफी बढ़ जाती है।
अगर आप भी इस भर्ती परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं और सरकारी नौकरी का सपना पूरा करना चाहते हैं, तो इससे संबंधित सभी जानकारी आपको प्राप्त जरूर करना चाहिए। FCI Recruitment 2025 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी के लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
FCI Recruitment 2025 Overview
विवरण | जानकारी |
संगठन का नाम | भारतीय खाद्य निगम (FCI) |
कुल रिक्तियां | 33,566 |
पद | Grade II, III, IV के विभिन्न पद |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आवेदन शुरू होने की तिथि | जनवरी-फरवरी 2025 (संभावित) |
परीक्षा तिथि | मार्च-अप्रैल 2025 (संभावित) |
चयन प्रक्रिया | ऑनलाइन परीक्षा, इंटरव्यू |
आधिकारिक वेबसाइट | fci.gov.in |
FCI Recruitment 2025 में भर्ती का विवरण
- Grade II: लगभग 6,221 पद
- Grade III: लगभग 27,345 पद
- मैनेजर (जनरल, डिपो, मूवमेंट, अकाउंट्स, तकनीकी)
- सिविल इंजीनियर
- इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल इंजीनियर
- हिंदी अधिकारी
- असिस्टेंट ग्रेड III
- जूनियर इंजीनियर
- स्टेनोग्राफर ग्रेड II
- टाइपिस्ट
- वॉचमैन
FCI Recruitment 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता
- मैनेजर (जनरल/डिपो/मूवमेंट): किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक डिग्री या CA/ICWA/CS डिग्री होना चाहिए।
- मैनेजर (अकाउंट्स): CA/ICWA/CS या B.Com के साथ MBA (Finance) का डिग्री होना चाहिए।
- मैनेजर (तकनीकी): कृषि में B.Sc या फूड साइंस में B.Tech/B.E का डिग्री होना चाहिए।
- सिविल इंजीनियर: सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री का डिग्री होना चाहिए।
- इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल इंजीनियर: इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री होना चाहिए।
- असिस्टेंट ग्रेड III: किसी भी विषय में स्नातक का डिग्री होना चाहिए।
- जूनियर इंजीनियर: संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या डिग्री होना चाहिए।
- स्टेनोग्राफर ग्रेड II: स्नातक के साथ टाइपिंग और शॉर्टहैंड में निर्धारित गति
- टाइपिस्ट: स्नातक के साथ टाइपिंग में निर्धारित गति
- वॉचमैन: 8वीं पास होना चाहिए।
FCI Recruitment 2025 के लिए आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: सभी पदों के लिए 18 वर्ष
- अधिकतम आयु:
- मैनेजर पदों के लिए: 28 वर्ष
- मैनेजर (हिंदी) के लिए: 35 वर्ष
- असिस्टेंट ग्रेड III: 27 वर्ष
- स्टेनोग्राफर और टाइपिस्ट: 25 वर्ष
FCI Recruitment 2025 चयन प्रक्रिया
- ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
- यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी फेज-I और फेज-II
- फेज-I में सामान्य योग्यता और तर्क क्षमता की परीक्षा होगी।
- फेज-II में विषय-विशिष्ट ज्ञान का परीक्षा होगा।
- स्किल टेस्ट (कुछ पदों के लिए)
- दस्तावेज सत्यापन
- चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा
- इंटरव्यू (कुछ उच्च पदों के लिए)
- मेडिकल टेस्ट
FCI Recruitment 2025 आवेदन शुल्क
- सामान्य/OBC/EWS वर्ग: ₹500/-
- SC/ST/PWD/महिला उम्मीदवार: ₹250/-
FCI Recruitment 2025 Apply Online
- इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको FCI की आधिकारिक वेबसाइट fci.gov.in पर जाना होगा।
- “Recruitment” सेक्शन में जाकर FCI भर्ती 2025 का लिंक मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने आवेदन फार्म आएगा, जिसमें मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक सही से भरना है।
- इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर देना है।
- अब आपको अपने कैटगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
- अंत में आपको फॉर्म सबमिट करके भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लेना है।