Ladki Bahin Yojana 3.0 Registration: लाडकी बहीण योजना 3.0 रजिस्ट्रेशन को लेकर कई सारी खबरें सामने आ रही है। कुछ खबरों के मुताबिक लाडकी बहीण योजना 3.0 रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है, जिसके लिए महिलाओं ने आवेदन फॉर्म भरने शुरू कर दिए हैं। लेकिन इसकी पूरी सटीक जानकारी आज हम आपको इस आर्टिकल में देने वाले हैं। हम आपको बता दें, कि फिलहाल लाडकी बहीण योजना का तीसरा चरण शुरू नहीं हुआ है, लेकिन महाराष्ट्र सरकार 2025 के अंतिम बजट में तीसरे चरण की शुरुआत कर सकती है।
जिस पर विचार-विमर्श किया जा रहा है, अगर तीसरा चरण शुरू होता है, तो इसमें उन महिलाओं को आवेदन करने का मौका मिलेगा, जो पहले दो चरण में आवेदन नहीं कर पाई है। आपकी जानकारी के लिए बता दे, कि पहले दो चरण में इस योजना के तहत लगभग 2 करोड़ से अधिक महिलाएं पंजीकृत हैं, जिन्हें हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है।
लेकिन तीसरे चरण से लाभार्थी महिलाओं को ₹1500 के जगह पर ₹2100 की सहायता राशि दी जाएगी। अगर आपने अभी तक इस योजना का लाभ नहीं लिया है, तो इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक जरूर पढ़ें। क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे, कि माझी लाडकी बहीण योजना का तीसरा चरण कब शुरू होगा, आप कैसे इसके लिए आवेदन कर सकती है, इसके लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी इत्यादि।
Ladki Bahin Yojana 3.0 क्या है?
मांझी लाडकी बहीण योजना का तीसरा चरण जल्द ही शुरू होने वाला है, पहले व दूसरे चरण में आवेदन न कर सकी महिलाएं अब तीसरे चरण में आवेदन करके इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है। महाराष्ट्र राज्य की लाडकी बहीण योजना में गरीब विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, निराश्रित महिलाओं को हर महीने ₹1500 की सहायता राशि दी जा रही है, लेकिन बता दे कि तीसरे चरण में महिलाओं को ₹2100 हर महीने दिए जाएंगे।
पहले दो चरणों में इस योजना के तहत लगभग तीन करोड़ से अधिक महिलाओं ने आवेदन किए थे, इसमें से 2 करोड़ 60 लाख से अधिक महिलाओं के आवेदन को स्वीकृति मिली है। अब तीसरे चरण की शुरुआत के साथ ही वंचित महिलाओं को आवेदन करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अतः जो महिलाएं अब तक इस योजना का लाभ नहीं ले रही है, वह Ladki Bahin Yojana 3.0 में रजिस्ट्रेशन कर सकती है
Ladki Bahin Yojana 3.0 का उद्देश्य क्या है?
लाडकी बहीण योजना 3.0 के शुरुआत करने का मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं को आवेदन का मौका देना है, जो पहले दो चरणों में किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाई है। बता दे कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सरकार ने पुनः इस योजना को शुरू करने की मांग की है, जिसके चलते फरवरी 2025 में तीसरे चरण के शुरुआत होने की संभावना है। इस योजना का लक्ष्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और सामाजिक व आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करना है।
Ladki Bahin Yojana 3.0 Registration पात्रता
- आवेदक महिला महाराष्ट्र राज्य के मूल निवासी होनी चाहिए |
- महिला की न्यूनतम उम्र 21 से अधिकतम 65 वर्ष के बीच होने पर ही पात्र है।
- महिला के परिवार की वार्षिक 2.5 लाख रुपए के बराबर या कम होना चाहिए।
- महिला गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने पर आवेदन के पात्र है।
- महिला के परिवार के पास चार पहिया वाहन (ट्रेक्टर को छोड़कर) नहीं होना चाहिए |
- महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी या टैक्स पेयर नहीं होना चाहिए |
- महिला किसी भी योजना या पेंशन स्कीम का लाभ न ले रही होनी चाहिए।
- आवेदक महिला के नाम खुद का बैंक अकाउंट होनी चाहिए।
- महिला का बैंक अकाउंट आधार से लिंक होनी चाहिए।
- महिला पहले लाड़की बहिन योजना के दो चरणों में से किसी भी चरणों में पंजीकृत नहीं होनी चाहिए।
Ladki Bahin Yojana 3.0 Registration के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर (आधार कार्ड से लिंक)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- लाडकी बहीण योजना फॉर्म
- लाडकी बहीण योजना हमीपत्र
- वोटर आईडी कार्ड
- राशन कार्ड।
लाडकी बहीण योजना का तीसरा चरण कब शुरू होगा?
लाडकी बहीण योजना के तीसरे चरण से संबंधित अब तक कोई भी आधिकारिक सूचना जारी नहीं किया गया है। वर्तमान में इस योजना को लेकर कुछ विचार-विमर्श चल रहा है। योजना को पुन: शुरू करने की मांग की गई है और इसकी स्पष्ट जानकारी जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी। उम्मीद है कि लाडकी बहीण योजना 3.0 रजिस्ट्रेशन फरवरी या मार्च महीने में शुरू हो सकती है। तीसरा चरण शुरू होने की कोई भी आधिकारिक घोषणा सामने आती है, तो हम आपको अपने इसी आर्टिकल के माध्यम से आवेदन के तिथि की सूचना दे देंगे।
Ladki Bahin Yojana 3.0 Registration कैसे करें?
- adki Bahin Yojana 3.0 Registration के लिए सर्वप्रथम ladakibahin.maharashtra.gov.in की वेबसाइट में जाना होगा।
- वेबसाइट के मुख्य पेज पर “अर्जदार लॉगिन” के क्लिक पर करना होगा।
- अब “Create Account” पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही Ladki Bahin Yojana 3.0 Registration Form खुलेगा |
- अब इस Registration Form में मांगी गई सभी व्यक्तिगत जानकारी को जैसे नाम, पता, आधार कार्ड को ध्यान पूर्वक दर्ज कर फॉर्म को भर लेना होगा।
- फार्म को भरने के बाद आपको OTP वेरीफिकेशन करना है और फिर आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन करना है।
- इसके बाद आपको Application of Mukhyamantri Manjhi Ladki Bahin Yojana पर क्लिक करना है।
- अब स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आवेदक का आधार नंबर को दर्ज कर ओटीपी वेरीफिकेशन कर लेना है |
- अब एक और नया पेज में Ladki Bahin Yojana 3.0 Application Form खुलेगा |
- इस फॉर्म को भरकर सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड कर देना है। और अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है |
- इतना करने के बाद Ladki Bahin Yojana 3.0 Registration प्रक्रिया पूरी हो जाएगी |