Ladki Bahin Yojana 3.0 Registration: महाराष्ट्र राज्य मुख्यमंत्री जी द्वारा संचालित माझी लड़की बहीन योजना के तहत 3 करोड़ से अधिक महिलाएं पंजीकृत है। सभी लाभुक महिलाओं को हाल ही में 7वीं क़िस्त का लाभ दिया गया है। लेकिन इससे पहले दोबारा आवेदन की जांच करने के बाद 60 लाख से अधिक महिलाओं के नाम को लाभार्थी सूची से खारिज कर दिया गया है। ऐसे में 2 करोड़ लाभुक महिलाओं को लाभ दिया गया है जबकि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि, इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने की क़िस्त का लाभ दिया जाएं।
यही नहीं तीसरे चरण में पहले दो चरणों से मिल रही ₹1500 की क़िस्त को बढ़ाकर ₹2100 की क़िस्त का भी लाभ दिया जा सकता है। हालांकि क़िस्त राशि बढ़ाने को लेकर अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
लेकिन महिला व बाल विकास विभाग द्वारा Ladki Bahin Yojana 3.0 Registration की शुरुआत करने की मांग की गई है। इसलिए चर्चाएं तेज हो गई की माझी लड़की बहीन योजना के 3.0 चरण में आवेदन कब शुरू होंगे? कौन आवेदन कर सकते हैं कितने रुपए मिलेंगे? तो आईए जानते हैं इन सब की पूरी जानकारी विस्तार से आगे की इस लेख में।
Ladki Bahin Yojana 3.0 Overview
पोस्ट का नाम | Ladki Bahin Yojana 3.0 Registration |
योजना का नाम | माझी लड़की बहीन योजना |
योजना आरंभ तिथि | 28 जून 2024 |
संचालक | राज्य के मुख्यमंत्री जी द्वारा |
राज्य | महाराष्ट्र |
चरण | तीसरा |
तीसरा चरण अप्लाई तिथि | ? |
आवेदन पात्र | राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं |
लाभ | प्रति माह वित्तीय सहायता |
आर्थिक सहायता राशि | प्रति माह ₹1500 (पहले दो चरणों में) |
तीसरे चरणों में आर्थिक सहायता राशि | प्रति माह ₹2100 (संभावित) |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन व ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ |
हेल्पलाइन नंबर | 181 |
आधिकारिक पोर्टल | NariDoot App |
Ladki Bahin Yojana 3.0 Registration
माझी लड़की बहन योजना के अब तक महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा दो चरणों में आवेदन की प्रक्रिया को समाप्त किया जा चुका है। जिसमें पहले चरणों में आवेदन की प्रक्रिया 1 जुलाई से 30 अगस्त 2024 तक रखा गया था जबकि दूसरे चरणों में आवेदन की तिथि 30 अगस्त से 15 अक्टूबर 2024 तक निर्धारित की गई थी। और सरकार की मज़बूरी भी थी की राज्य में चुनाव होने के कारण आवेदन की विंडो को जल्द से जल्द बंद करवाया गया है।
लेकिन अब तक माझी लाड़की बहिन योजना के तहत 3 करोड़ से अधिक महिलाएं पंजीकृत हो चुके थे। इसके बावजूद भी कुछ महिलाएं पात्र होने पर भी आवेदन से चूक गई थी। और हाल ही में सातवीं क़िस्त की जारी करने से पहले 60 पंजीकृत महिलाओं के आवेदन को खारिज कर दिया गया है। इसलिए सभी वंचित महिलाएं लाड़की बहिन योजना 3.0 में आवेदन शुरू करने को लेकर उत्साहित है।
Ladki Bahin Yojana 3.0 कब शुरू की जाएगी?
Ladki Bahin Yojana 3.0 में Registration की प्रक्रिया कब शुरू की जाएगी इसको लेकर अब तक राज्य सरकार द्वारा कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आई है। लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक साल 2025 के अंतिम बजट में Ladki Bahin Yojana 3.0 Registration के लिए आवेदन की प्रक्रिया फरवरी से मार्च वर्ष 2025 को शुरू किया जा सकता है।
आवेदक महिलाओं की संतुष्टि के लिए बता दे कि, राज्य सरकार भी जल्द से जल्द तीसरे चरण की शुरू करने की कोशिश में होगी। क्योंकि काफी सारी महिलाएं लाभ प्राप्त करने से वंचित रह रही है।
Ladki Bahin Yojana 3.0 Registration उद्देश्य
3.0 रजिस्ट्रेशन का मुख्य उद्देश्य है कि पहले दो चरणों में लाभ प्राप्त से वंचित रह रही महिलाओं को 3.0 के लिए आवेदन का मौका प्रदान कर उन्हें भी लाडकी बहिन योजना के क़िस्त से लाभान्वित किया जा सके और राज्य के सभी आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान करें। इससे राज्य की गरीबी घटेगी ख़त्म होगी और सभी लाभुक महिलाये खुद की क़िस्त राशि की सहायता से अपने परिवार का पालन पोषण करने में सक्षम हो सकेगी।
Ladki Bahin Yojana 3.0 Registration पात्रता
तीसरे चरणों में आवेदन के लिए महिलाओं को निम्नलिखित निर्धारित को पूरा करनी होगी-
- आवेदक महिला महाराष्ट्र राज्य के मूल निवासी होनी चाहिए |
- महिला की न्यूनतम उम्र 21 से अधिकतम 65 वर्ष के बीच होने पर ही पात्र है।
- महिला के परिवार की वार्षिक 2.5 लाख रुपए के बराबर या कम होना चाहिए।
- महिला गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने पर आवेदन के पात्र है।
- महिला के परिवार के पास चार पहिया वाहन (ट्रेक्टर को छोड़कर) नहीं होना चाहिए |
- महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी या टैक्स पेयर नहीं होना चाहिए |
- महिला किसी भी योजना या पेंशन स्कीम का लाभ न ले रही होनी चाहिए।
- आवेदक महिला के नाम खुद का बैंक अकाउंट होनी चाहिए।
- महिला का बैंक अकाउंट आधार से लिंक होनी चाहिए।
- महिला पहले लाड़की बहिन योजना के दो चरणों में से किसी भी चरणों में पंजीकृत नहीं होनी चाहिए।
Ladki Bahin Yojana 3.0 Registration के लिए आवश्यक दस्तावेज
आवेदन करने समय महिलाओं को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-
- आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर (आधार कार्ड से लिंक)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- लाडकी बहीण योजना फॉर्म
- लाडकी बहीण योजना हमीपत्र
- वोटर आईडी कार्ड
- राशन कार्ड।
Ladki Bahin Yojana 3.0 Online Registration
- Ladki Bahin Yojana 3.0 Registration के लिए सर्वप्रथम ladakibahin.maharashtra.gov.in की वेबसाइट में जाना होगा।
- वेबसाइट के मुख्य पेज पर “अर्जदार लॉगिन” के क्लिक पर करना होगा।
- अब “Create Account” पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही Ladki Bahin Yojana 3.0 Registration Form खुलेगा |
- अब इस Registration Form में मांगी गई सभी व्यक्तिगत जानकारी को जैसे नाम, पता, आधार कार्ड को ध्यान पूर्वक दर्ज कर फॉर्म को भर लेना होगा।
- फार्म को भरने के बाद आपको OTP वेरीफिकेशन करना है और फिर आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन करना है।
- इसके बाद आपको Application of Mukhyamantri Manjhi Ladki Bahin Yojana पर क्लिक करना है।
- अब स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आवेदक का आधार नंबर को दर्ज कर ओटीपी वेरीफिकेशन कर लेना है |
- अब एक और नया पेज में Ladki Bahin Yojana 3.0 Application Form खुलेगा |
- इस फॉर्म को भरकर सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड कर देना है। और अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है |
- इतना करने के बाद Ladki Bahin Yojana 3.0 Registration प्रक्रिया पूरी हो जाएगी |
Ladki Bahin Yojana 3.0 Registration FAQ
Q: लाडकी बहिन योजना तीसरा चरण में कौन महिलाएं आवेदन कर सकती है?
Ans: जो महिलाएं लाड़की बहिन योजना के तहत पात्र होने के बावजूद भी लाड़की बहिन योजना के पहले एवं दूसरे चरण में आवेदन से चूक गई थी। वहीं महिलाएं तीसरे चरणों में आवेदन कर सकती है। महिलाएं ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों माध्यम में उसे आवेदन कर सकती है।
Q: लाडकी बहिन योजना तीसरे चरण में कितने रुपए की क़िस्त मिलेगी?
Ans: लाड़की बहिन योजना के पहले एवं दूसरे चरणों में पंजीकृत महिलाओं को हर महीने ₹1500 की क़िस्त मिल रही है। कुछ रिपोर्ट की माने तो लाड़की बहिन योजना के तीसरे चरण में आवेदक महिलाओं को हर महीने की ₹2100 की क़िस्त मिलेगी।