Ladki Bahin Yojana Payment 2025: लाडकी बहिण योजना का पैसा आना शुरू, 9 लाख महिलाओं को नहीं मिलेंगे पैसे

Ladki Bahin Yojana Payment 2025: यदि आप महाराष्ट्र की उन महिलाओं में से है, जो मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना की किस्त का इंतजार करती है, तो आपके लिए एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। हर महीने ₹1500 की राशि जो महिलाओं को दी जाती है, अब फिर से वह राशि आपके बैंक खाते में भेजे जाने वाली है।

Join WhatsApp Group!
Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

बता दे की फरवरी की किस्त का भुगतान 26 फरवरी से शुरू हो गया है, लेकिन कई महिलाओं को अब तक इसका लाभ नहीं मिला है। बता दे कि इस बार 9 लाख महिलाओं को यह पैसा नहीं मिलेगा। यह सुनकर आपके मन में सवाल आ रहे होंगे, कि ऐसा क्यों हुआ। इस योजना ने महाराष्ट्र की करोड़ों महिलाओं को आर्थिक सहायता देने का वादा किया था, लेकिन अब सख्त जांच के बाद कई महिलाएं इस योजना से बाहर हो गई है।

सरकार का कहना है, कि यह काम सही लाभार्थियों तक मदद पहुंचाने के लिए किया गया है। लेकिन किन महिलाओं को पैसा नहीं मिलेगा, आप अपना किस्त का स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं, इन सभी सवालों का जवाब आपको इसी आर्टिकल में बताया गया है। इसलिए आप इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक अवश्य पर है, जिससे आप इस योजना से जुड़ी सभी जानकारी जान पाएंगे।

Ladki Bahin Yojana Payment 2025 Overview

आर्टिकल का नामLadki Bahin Yojana Payment
योजना का नाममुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना
शुरूआत28 जून 2024
राशि1500 रुपये प्रति माह
लाभार्थी2.41 करोड़ जनवरी
ट्रांसफर का तरीकाDBT बैंक खाते में
अपात्र घोषित9 लाख महिलाएं
फंड3500 करोड़ रुपये
आधिकारिक वेबसाईटयहाँ क्लिक करें

Ladki Bahin Yojana Payment 2025

महाराष्ट्र में महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से महायुती सरकार ने लाड़की बहिन योजना की फरवरी किस्त का भुगतान 26 फरवरी से शुरू कर दिया है। डिप्टी सीएम अजीत पवार ने 15 फरवरी को बताया था, कि इस किस्त के लिए 3500 करोड़ रुपए के चेक पर साइन कर दिए हैं।

उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते तक पैसे खाते में पहुंच जाएंगे। लेकिन एक हफ्ता बीतने के बाद भी पैसा नहीं आया था जिसके चलते विरोधी दलों ने सरकार पर इसकी शिकायत करना शुरू कर दिया था। अब महिला एवं बाल विकास विभाग ने अब यह राशि जारी कर दी है और ₹1500 की आठवीं किस्त महिलाओं के खाते में आने शुरू हो गए हैं।

लेकिन इस बार किस्त का इंतजार थोड़ा लंबा हुआ है। अजीत पवार ने भरोसा दिलाया था, कि पैसा जल्द आएगा और अब वह वादा पूरा होते दिख रहा है। लेकिन इस बार एक बड़ा बदलाव भी किया गया है। करीब 9 लाख महिलाएं इस योजना से बाहर हो गई है, तो ऐसे में यह जानना जरूरी है, कि यह पैसा कब और कैसे आएगा और किन महिलाओं को इसका फायदा नहीं मिलेगा।

9 लाख महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ

जनवरी महीने में लड़की बहिन योजना के तहत 2 करोड़ 41 लाख महिलाओं को ₹1500 की राशि भेजी गई थी, लेकिन अब फरवरी में यह संख्या घट गई है। क्योंकि जांच के बाद करीब 9 लाख महिलाओं को अपात्र घोषित करके योजना से बाहर कर दिया गया है। सरकार ने इसके जांच का काम शुरू किया था, ताकि सिर्फ जरुरतमंद महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिल सके।

इस जांच में पता चला कि कई महिलाएं या तो दूसरी योजनाओं से लाभ ले रही थी, उनके परिवार की आय 2.5 लाख रुपए से ज्यादा थी या फिर उनके पास चार पहिया वाहन था। नतीजा यह हुआ, कि अब इन 9 लाख महिलाओं को फरवरी की किस्त नहीं मिलेगी और जनवरी की तुलना में कम महिलाओं के खाते में पैसे भेजे जाएंगे।

वित्त विभाग ने आवंटित किया फंड, जानिए क्या है अपडेट

वित्त विभाग ने फरवरी की लड़की बहिनी योजना के लिए 3500 करोड़ रुपए की राशि महिला एवं बाल विकास विभाग को पहले ही दे दी थी। लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण से भुगतान में देरी हुई। फरवरी में सिर्फ चार दिन बचे थे और महिलाए इस इंतजार से परेशान हो रही थी। विभाग ने बताया कि सिस्टम में गड़बड़ी की वजह से ऐसा हुआ, लेकिन अब वह परेशानी ठीक कर ली गई है।

26 फरवरी से ₹1500 की 8वीं किस्त महिलाओं के बैंक का खाते में आना शुरू हो गए हैं। इससे पहले 7 किस्त समय पर महिलाओं को मिल चुकी है। अब यह खुशखबरी महिलाओं के लिए राहत लेकर आई है। लेकिन एक सवाल अभी भी बाकी है। महायुती सरकार ने चुनाव में वादा किया था, कि सत्ता में आने पर इस योजना की राशि में बढ़ोतरी करके महिलाओं को हर महीने ₹2100 दिए जाएंगे।

अब तक इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है और महिलाओं को ₹1500 ही मिल रही है। महिलाएं इंतजार कर रही है, कि सरकार कब अपना यह वादा पूरा करेगी। वित्त विभाग का कहना है, कि वह फंड देने को तैयार है, लेकिन अभी तक सिर्फ तकनीकी सुधार पर ध्यान दिया गया है, तो अब यह देखना बाकी है कि ₹2100 का वादा कब पूरा किया जाएगा।

Ladki Bahin Yojana Payment Status कैसे देखें

  • Ladki Bahin Yojana Payment Status चेक करने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • यहां आपको अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करके वेबसाइट में लॉगिन कर लेना है।
  • अब यहां आपको होम पेज पर लाभार्थी स्थिति या Beneficiary Status का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके एक सामने एक नया पेज खुलेगा, यहां आपको सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करके सबमिट कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने सभी किस्तों की जानकारी आ जाएगी।
  • यहां आप आसानी से चेक कर सकते हैं, कि फरवरी की किस्त आपके खाते में आई है या नहीं।
Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

Leave a Comment