Maiya Samman Yojana: मईया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को अब ₹2500 की किस्त ट्रांसफर करने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में अब तक पांचवी किस्त ट्रांसफर की जा चुकी है। तो वहीं अब छठी क़िस्त की ₹2500 ट्रांसफर की जायेगी। लेकिन इसे पहले एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है की सभी लाभुक महिलाये अपने बैंक खाते को आधार से लिंक 15 जनवरी से पहले अवश्य करा लें। नहीं तो ₹2500 की एक भी क़िस्त नहीं मिलेगी।
Maiya Samman Yojana
झारखंड राज्य में साल 2024 के अगस्त महीने में शुरू हुई मईया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को अब तक बिना बैंक आधार से लिंक कराएं क़िस्त की राशि ट्रांसफर कर दी जाती थी। लेकीन अब मईया सम्मान योजना के सभी किस्तों की राशि महिलाओं की खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। इसलिए यह महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी है क्योंकि महिलाओं का यदि बैंक खाता आधार से लिंक नहीं होती है तो उन्हें एक भी क़िस्त की राशि नहीं मिलेगी।
बैंक खाता आधार से लिंक करना क्यों आवश्यक है?
मईया सम्मान योजना के सभी लाभुक महिलाओं को अपने आप बैंक खाता आधार से लिंक करना आवश्यक है। क्योंकि सरकार द्वारा सूचित किया गया है कि, अब मईया सम्मान योजना के क़िस्त सीधे लाभुकों के बैंक खाते में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से ट्रांसफर की जायेगी। ऐसे में महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं होने पर DBT प्रणाली के माध्यम से क़िस्त उनके खाते में नहीं पहुंच पाएगी। साथ ही इससे धोखाघड़ी पर रोकथाम लगाकर सभी लाभुकों के खातें में समय पर क़िस्त ट्रांसफर किया जायेगा।
बैंक खाता आधार से कैसे लिंक करें?
बैंक खाता आधार से लिंक कराने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को पढ़े। जिसके बाद आपके खाते में सभी क़िस्त की राशि समय पर पहुंच सकेंगी।
- बैंक खाता आधार से लिंक कराने के लिए आप अपने बैंक शाखा में जाएं।
- बैंक में सम्बंधित अधिकारी से आधार लिंकिंग की फॉर्म मांगे।
- अब इस फॉर्म में सभी जानकारी को दर्ज कर जमा कर सकते हैं।
- हालांकि कुछ बैंकों में एटीएम की सुविधा उपलब्ध होने पर एटीएम के माध्यम से आधार लिंकिंग की जा सकती है।
- जिसके लिए आप अपने डेबिट कार्ड का उपयोग करके एटीएम में संबंधित विकल्प चुन सकते हैं।
- और यदि आपके बैंक खाता ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा प्रदान करती है तो लॉगिन करें और आधार लिंकिंग के विकल्प का चयन कर सबमिट करें।
₹2500 की क़िस्त नहीं मिली है तो करें ये काम
अगर महिला के खाते में मईया सम्मान योजना के 5वीं किस्त के 2500 रुपए नहीं मिली है तो आप सबसे पहले यह चेक करें कि लाभार्थी महिला का बैंक आते आधार से लिंक है या नहीं, अगर नहीं है तो जल्द से जल्द बैंक खाते को आधार से लिंक करें और कन्फर्म पता करें कि आपके खाते में किस्त नहीं मिली है। उसके बाद आप अपने क्षेत्र के योजन के संबंधित अधिकारी से संपर्क करें। इसके आलावा आप अधिकारीक वेबसाइट के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।।
मईया सम्मा योजना छठी किस्त कब आएगी?
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बताया जा रहा है कि, मईया सम्मान योजना के छठी किस्त जारी करने पर मुख्यमंत्री जी द्वारा हस्तांतरित किया जा चुका है। ऐसे में 5वीं क़िस्त जारी करने के बाद जल्द ही मईया सम्मान योजना के छठी क़िस्त की राशि भी सभी महिलाओं की खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इसलिए बैंक खातें को आधार से लिंक 15 जनवरी से पहले अवश्य करा लें।
Note: मईया सम्मान योजना की महत्वपूर्ण जानकारी हमने आपको विस्तार पूर्वक बताया। हालांकि आप अपने बैंक खातें आधार से लिंक कराने जाते समय सभी आवश्यक दस्तावेजों को ले जाए। और बैंक में मौजूद अधिकारी से पूरी जानकारी प्राप्त करके बैंक खातें को आधार से लिंक कराएं। ठीक इसी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में ज्वाइन कर सकते हैं। यहां आपको सही और सटीक जानकारी प्रदान की जाएगी।