Maiya Samman Yojana Jharkhand: झारखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत राज्य की गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि दी जाती थी, जिसे दिसंबर महीने से ₹2500 कर दिया गया है। यदि आप झारखंड राज्य की रहने वाली महिला है, तो आपको इस योजना के अंतर्गत जरूर आवेदन करके लाभ लेना चाहिए।
आवेदन की प्रक्रिया को 3 अगस्त से शुरू कर दिया गया है। महिलाएं इस योजना के तहत आवेदन करके हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त कर सकती है। अगर आप मंईयां सम्मान योजना के तहत आवेदन फार्म को भरने की प्रक्रिया नहीं जानते हैं, तो आपके लिए यह आर्टिकल काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाला है। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको मंईयां सम्मान योजना के तहत आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया बताने वाले हैं, इसलिए आप इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक जरूर पढ़ें।
Maiya Samman Yojana Jharkhand Kya Hai?
मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म भरकर यदि आप हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त करना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको सरकार द्वारा जारी किए गए कुछ पात्रता को पूरा करना होगा तथा आवेदन करने होंगे। आपको बता दे कि, इस योजना का लाभ झारखंड सरकार द्वारा राज्य की 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच की सभी महिलाओं को दिया जाएगा।
राज्य की गरीब परिवार की महिलाएं जो सरकार द्वारा चलाए जा रहे किसी भी प्रकार के पेंशन योजना का लाभ नहीं ले रही है, वह इस योजना के अंतर्गत आवेदन फॉर्म भर सकती है। इस योजना के तहत आवेदन की शुरुआत झारखंड सरकार द्वारा 3 अगस्त से ही कर दिया गया है। अब महिलाएं इसके तहत फार्म भरकर हर महीने ₹2500 की राशि प्राप्त कर सकती हैं।
Maiya Samman Yojana Jharkhand Benefits
- मंईयां सम्मान योजना के तहत सरकार द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।
- सभी महिलाओं को हर साल ₹30,000 की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त होंगे।
- राज्य की महिलाएं जिनकी उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच है, वह इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
- इस योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि से महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेगी और उनके जीवन स्तर में सुधार देखने को मिलेगा।
Maiya Samman Yojana Jharkhand Eligibility
- मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ केवल झारखंड राज्य की मूल निवासी महिलाओं को मिलेगा।
- जिन महिलाएं की उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच है, वही Maiya Samman Yojana Jharkhand के तहत आवेदन कर सकती है।
- यदि महिला गरीबी रेखा के अंतर्गत जीवन यापन कर रही है, तो वह इस योजना के लिए पात्र होंगे।
- आवेदक महिला के परिवार का वार्षिक आय ₹3 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
- आवेदक महिला किसी भी पेंशन योजना का लाभ नहीं उठा रही हो।
- आवेदक महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक महिला के पास सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज होना अनिवार्य है।
Maiya Samman Yojana Jharkhand Documents
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- वोटर आईडी कार्ड
- मोबाइल नंबर
- आवेदन पत्र
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- स्व घोषणा पत्र
Maiya Samman Yojana Jharkhand Online Apply
- झारखंड राज्य की जो भी महिलाएं Maiya Samman Yojana का फॉर्म भरना चाहती है, उन्हें सबसे पहले इस योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद मुख्य पेज पर आपको आवेदन पत्र का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, जिसे आपको पीडीएफ के रूप में डाउनलोड करना है।
- इसके बाद आपको फॉर्म का प्रिंट आउट निकालना है और फिर फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही से भरना है।
- फॉर्म को भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ संग्रह करके नजदीकी शिविर में जमा करना है।
- इस प्रकार से आप झारखंड राज्य की मंईयां सम्मान योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया को पूरी कर लेंगे।
Maiya Samman Yojana PDF Form
यदि आप झारखंड राज्य की महिला है और मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म डाउनलोड करना चाहती है, तो उसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस योजना का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
Maiya Samman Yojana Online Apply Link
यदि आप मंईयां सम्मान योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको ऑफिशल वेबसाइट पर विकसित करना होगा।