Maiya Samman Yojana Pending List: झारखंड राज्य सरकार द्वारा हर महिलाओं को ₹2500 की कर राशि ट्रांसफर की जा रही है। वहीं अब छठी और सातवीं क़िस्त महिलाओं के खातें में ट्रांसफर की जानी है लेकिन इससे पहले मईया सम्मान योजना के पेंडिंग लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इस पेंडिंग लिस्ट में अनेक कारणों से महिलाओं के नाम शामिल हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं क्या कारण है पेंडिंग लिस्ट में नाम शामिल होने का और कैसे चेक करना है पेंडिंग लिस्ट में अपना नाम।
Maiya Samman Yojana Pending List में नाम शामिल होने का कारण
राज्य सरकार द्वारा कुछ महिलाओं की खाते में किस्त ट्रांसफर करने से भी दिक्कत आती थी। ऐसे में इन लाभार्थी महिलाओं का पेंडिंग लिस्ट नाम शामिल होने का सीधा सा कारण है महिलाओं का बैंक का आधार से लिंक ना होना। कुछ महिलाओं की तो आवेदन में ही त्रुटि है जिस कारण उनका भी नाम पेंडिंग लिस्ट में शामिल किया गया है। हालांकि महिलाओं का नाम और भी पेंडिंग लिस्ट में शामिल होने के कारण हो सकते हैं।
सभी लाभार्थी महिलाओं के लिए सुझाव
सभी आवेदक महिलाओं को बताना चाहेंगे, आप अपने आवेदन की स्थिति चेक करके कंफर्म हो जाए, आपके आवेदन को स्वीकृत मिली है या नहीं। स्वीकृत मिल गई होगी तो फिर आपके आवेदन में कोई भी त्रुटि नहीं है। अगर नहीं मिली है तो फिर आपके आवेदन में त्रुटि है इसका कारण है आपके द्वारा भरी गई नाम पता जैसी जानकारी में गलती हो सकती है।
उसके बाद देखिए कि, आपका बैंक खाता आधार से लिंक है या नहीं, अगर नहीं है तो जल्द से जल्द लिंक करवा लें। और इससे भी पहले चेक करें आपका नाम कही पेंडिंग लिस्ट में तो नहीं है। उसके बाद ही कुछ करने का फैसला लें। ताकि खाते में हर महीने ₹2500 की किस्त आती रही। अतः अगर आप से यह सभी समस्याएं खत्म नहीं होती है तो आप नजदीकी पंचायती या ब्लॉक कार्यालय में जाकर संपर्क कर सकते हैं।
मईया सम्मान योजना पेंडिंग लिस्ट कैसे चेक करें?
- सबसे पहले मईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
- यदि आप पहले से पंजीकृत हैं, तो अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें।
- यदि नहीं, तो पहले पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
- उसके बाद, “पेंडिंग लिस्ट” या “लंबित सूची” का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करें।
- अब आपको आवश्यक जानकारी जैसे अपना आधार नंबर, बैंक खाता नंबर को दर्ज करें।
- इसके बाद “सबमिट” करें, अब आपके सामने आप पेंडिंग लिस्ट खुलेगी।
- जिसमें आप सभी लाभार्थी महिलाये अपना नाम देख सकती हैं।
मईया सम्मान योजना आवेदन की स्थिति देखें?
- सबसे पहले मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- अब लॉगिन करें और “Status Check” के विकल्प पर क्लिक करें।
- फिर नये पेज में लाभार्थी क्रमांक संख्या/मोबाइल नंबर/ आधार संख्या को दर्ज और ओटीपी सत्यापित करें।
- इतना करने के बाद आवेदन की स्थिति खुलेगी, जिसमें सभी जानकारी देख सकते है।