PM Awas Yojana Gramin 2025: वर्तमान समय में ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को आवास की काफी समस्या होती है, इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की एक बार फिर से शुरुआत कर दी है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है।
बता दे कि इस योजना की शुरुआत साल 2016 में किया गया था। सरकार का लक्ष्य है कि 2025 तक सभी ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को अपना घर उपलब्ध कराया जाए। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकार लाभार्थियों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर रही है, जिससे वे अपना घर बना सकें।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2025 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी विस्तार पूर्वक बताने वाले हैं। इसमें आपको योजना का उद्देश्य, लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी मिलेगा। इसलिए आप इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक अवश्य पढ़े, जिससे आप बिना किसी समस्या के पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत आवेदन कर पाएंगे।
PM Awas Yojana Gramin 2025 Overview
विवरण | जानकारी |
योजना का नाम | प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (PMAY-G) |
उद्देश्य | ग्रामीण क्षेत्रों में बेघर और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पक्का मकान देना |
शुरुआत | 20 नवंबर 2016 |
लाभार्थी | ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब और बेघर परिवार |
आर्थिक सहायता | मैदानी इलाकों में ₹1,20,000 और पहाड़ी इलाकों में ₹1,30,000 |
सर्वेक्षण की तिथि | 10 जनवरी से 31 मार्च 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | pmayg.nic.in |
PM Awas Yojana Gramin 2025 का लक्ष्य
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का मुख्य लक्ष्य 2022 तक सभी ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को पक्का मकान उपलब्ध करना था, जिसे अब बढ़ाकर 2025 तक कर दिया गया है। इस योजना के तहत सरकार 3 करोड़ से अधिक गरीब नागरिकों को पक्का मकान उपलब्ध कराने का लक्ष्य को लेकर चल रही है। सरकार का यह भी लक्ष्य है, कि सभी घरों में बिजली, स्वच्छ जल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं भी हो।
PMAY Self Survey Form 2025 खुद कैसे करें सर्वे
पीएम आवास योजना सेल्फ सर्वे फॉर्म 2025 एक स्व-सर्वेक्षण प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से पात्र नागरिक खुद को योजना में शामिल करके आवेदन कर सकते हैं। सरकार द्वारा यह प्रक्रिया इसलिए शुरू किया गया है, ताकि जरूरतमंद नागरिकों की पहचान आसानी से की जा सके और उनका नाम प्रतीक्षा सूची में शामिल किया जा सके।
किन परिवारों को मिलेगा योजना का लाभ
- ऐसे नागरिक जो बेघर या झुग्गी झोपड़ी में जीवन यापन कर रहे हैं।
- ऐसे नागरिक जो भीख मांग कर जीवन यापन कर रहे हैं।
- आदिवासी और अन्य पिछड़ा वर्ग के नागरिक।
- ऐसे नागरिक जो बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराए गए परिवार है।
- हाथ से मैला ढोने वाले श्रमिक।
किन परिवारों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ
- जिन नागरिक के पास पहले से पक्का मकान उपलब्ध है।
- मोटरसाइकिल या चौपाइयां वाहन रखने वाले नागरिक।
- आधुनिक कृषि उपकरणों के मालिक।
- ₹50,000 से अधिक ऋण सीमा वाले किसान क्रेडिट कार्ड धारक।
- सरकारी नौकरी करने वाले नागरिक के परिवार का सदस्य।
- निजी व्यवसाय चलाने वाले लोग, जो सरकार के पास पंजीकृत है।
- ₹15,000 या उससे अधिक आय करने वाले नागरिक।
- आयकर या व्यापार टैक्स देने वाले नागरिक।
- 2.5 एकड़ से अधिक सिंचित भूमि वाले किसान।
- 5 एकड़ से अधिक असंचित भूमि वाले किसान।
PM Awas Yojana Gramin 2025 जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
PM Awas Yojana Self Survey Form 2025 Apply Offline
- सबसे पहले आपको ग्राम पंचायत कार्यालय में जाना है।
- इसके बाद यहां आपको ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सचिव या ग्रामीण आवास सहायक से संपर्क करना है।
- इसके बाद आपको PM Awas Yojana Self Survey 2025 का आवेदन फार्म प्राप्त कर लेना है।
- इसके बाद आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक भरना है।
- इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच कर देना है।
- इसके बाद भरे हुए आवेदन फार्म को पंचायत कार्यालय या ब्लॉक कार्यालय में जमा कर देना है।
PM Awas Yojana Self Survey Form 2025 Apply Online
- सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में पीएम आवास योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
- इसके बाद यहां आपको “Pradhan Mantri Awas Yojana (Gramin)” का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको “Awaas Plus 2024 Survey” यह विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको “Latest App Version for Awaas Plus 2024” को डाउनलोड कर लेना है।
- इसके अलावा Aadhar Face RD ऐप को भी डाउनलोड कर लेना है।
- आपको “Self Survey” का विकल्प मिलेगा, इस पर क्लिक करके अपना आधार नंबर दर्ज कर लेना है।
- इसके बाद “Authenticate” के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद यहां आपको फेस स्कैन करके केवाईसी प्रक्रिया को पूरा कर लेना है।
- अब आपको 4 अंको का पिन सेट करके लॉगिन कर लेना है।
- यहां आपको लॉगिन करने के बाद “Add/Edit Survey” के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक दर्ज करके “Proceed” के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको अपने कच्चे मकान की 2 तस्वीर अपलोड करनी है।
- “Add Remark” में “Kaccha Ghar” लिखें और “Save & Next” पर क्लिक करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद “Application Preview” देखें।
- सभी जानकारी सही देने के बाद “Proceed” पर क्लिक कर देना है।
- अब आपका आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगा।