PM Awas Yojana Gramin Bihar: बिहार राज्य के बेघर परिवारों को सरकार द्वारा पक्के मकान उपलब्ध कराने के लिए पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत आवेदन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। जिसके तहत परिवार को आवेदन की पात्रता पूरा करने पर 1,20,000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। लेकिन इसके लिए परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PM Awas Yojana Gramin) के तहत आवेदन करने होंगे।
उनके बाद आपके आवेदन की जांच की जाएगी। यदि आपलाभ लेने के पात्र पाए जाते हैं तो फिर आपके बैंक खाते में अलग-अलग किस्तों में 1,20,000 की राशि ट्रांसफर किए जाएंगे। तो चलिए जानते हैं क्या है दस्तावेज, पात्रता? और कैसे करना है आवेदन?
PM Awas Yojana Gramin Details
लेख का नाम | PM Awas Yojana Gramin 2025 |
योजना का नाम | PM Awas Yojana Gramin (PMAY-G) |
योजना लाभ | 1 लाख 20 हज़ार की सहायता राशि |
योजना विभाग | ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
सर्वे तिथि | 10 January to 31 March 2025 |
ऑफिशल वेबसाइट | pmayg.nic.in |
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण क्या है? (PM Awas Yojana Gramin Bihar)
साल 2016 से भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एक सरकारी योजना है। जिसके तहत देश के ग्रामीण क्षेत्रों के मैदानी इलाके एवं पहाड़ी इलाके में रहने वाले परिवार आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना को महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम और अन्य ग्रामीण विकास कार्यक्रमों से भी जोड़ा गया है। जिससे सहायता राशि के अलावा और भी लाभ प्रदान की जाती है।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का उद्देश्य
- गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को पक्के मकान बनाने के लिए सहायता राशि उपलब्ध कराना।
- ताकि असक्षम परिवार भी सक्षम होकर पक्के का मकान बना सके।
- और सभी परिवार पक्के मकान में अपना जीवन व्यतीत कर सके।
Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin की लाभ एवं विशेषताएँ
- पक्का मकान: इसके अंतर्गत लाभार्थी परिवारों को कम से कम 25 वर्गमीटर का मकान में एक कमरा, शौचालय और रसोई घर उपलब्ध कराया जाएगा।
- वित्तीय सहायता: इस योजना के तहत मैदानी इलाके के परिवारों को ₹1,20,000 और पहाड़ी, पर्वतीय इलाके में घर बनाने के लिए परिवारों को 1,30,000 की राशि दी जाती है।
- मनरेगा की सुविधा: मकान बनाने हेतु परिवारों को 90 दिनों के आस-पास श्रमिक भी उपलब्ध कराया जाएगा।
- मूलभूत सुविधाएँ: पक्के मकानों में जल, बिजली जैसी और सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा।
PM Awas Yojana Gramin Bihar Eligibility (पात्रता मापदंड)
पीएम आवास योजना की पात्रता पूरा करने के बाद ही आप इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
- राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के परिवार ही आवेदन करने के पात्र हैं।
- परिवार सामाजिक- आर्थिक जाति जनगणना (SECC) 2011 की सूची में होना आवश्यक है।
- परिवार गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाले में से होना चाहिए।
- आवेदक परिवार के व्यक्तियों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होना चाहिए।
Pm Awas Yojana Gramin (Non-Eligibility)
- परिवार में पहले से पक्के मकान होने पर अपात्र है।
- परिवार के किसी भी सदस्य का सरकारी नौकरी होने पर अपात्र है।
- परिवार के पास सिंचित भूमि 2.5 एकड़ से अधिक होने पर अपात्र है।
- परिवार में किसान क्रेडिट कार्ड से ₹50,000 या उससे अधिक ऋण होने पर अपात्र है।
- मोटर चलित तीन पहिया या चार पहिया होने पर अपात्र है।
PM Awas Yojana Gramin 2025 Awedan Kaise karen?
यदि आप प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको बता दे सरकार द्वारा 10 जनवरी से 31 मार्च 2025 तक सर्वे कराया जाएगा। ऐसे में आपको निर्धारित तिथि के अंतर्गत ही नाम सर्वे में जुड़वा होगा। तो आपको लाभ मिलेगा, यदि आपका नाम सर्वे में नहीं होता है तो फिर आपको लाभ नहीं दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए सर्वे नियम
अगर आप सर्वे नियम जानना चाहते हैं तो आपको बता दे कि, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वे आवास सहायक द्वारा किया जाएगा। इसके अंतर्गत जिन पंचायत में ग्रामीण आवास सहायक नहीं है, वहां पंचायत रोजगार पदाधिकारी सर्वे करेंगे। जिन पंचायत में ग्रामीण आवास सहायक और पंचायत रोजगार पदाधिकारी नहीं है, वहांं पंचायत सचिव सर्वे करेंगे। राज्य भर में कुल 8053 पचायतों में सर्वे किया जाएगा। जिसके लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आवास एप-2024 लॉन्च कर दिया है।