PM Kisan Yojana 19th Instalment for farmer registration required: पीएम किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके मदद से किसानों को आर्थिक सहायता राशि दी जाती है। इस योजना के तहत गरीब किसानों को हर साल ₹6000 की राशि 3 सामान किस्तों में दी जाती है। बता दे, कि अब तक इस योजना के तहत 18 किस्त जारी कर दी गई है और 19वीं किस्त का इंतजार सभी किसान बेसब्री से कर रहे हैं।
लेकिन इस बार केंद्र सरकार द्वारा फार्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य कर दिया गया है। यदि आपने अभी तक फार्मर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है, तो आप इस किस्त से वंचित रह सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Farmer Registry से जुड़ी संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। फार्मर रजिस्ट्रेशन क्यों जरूरी है, इसे कैसे पूरा कर सकते हैं इत्यादि से संबंधित पूरी जानकारी के लिए आप इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक जरूर पढ़े।
PM Kisan Yojana Overview
योजना का नाम | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) |
शुरुआत की तारीख | 24 फरवरी 2019 |
लाभार्थी | सभी छोटे और सीमांत किसान परिवार |
वित्तीय सहायता | ₹6,000 प्रति वर्ष (तीन किस्तों में ₹2,000 प्रत्येक) |
पात्रता | खेती योग्य भूमि वाले किसान |
पंजीकरण प्रक्रिया | ऑनलाइन पोर्टल, CSC केंद्र, पंचायत सहायक |
19वीं किस्त जारी होने की तारीख | 24 फरवरी 2025 (संभावित) |
Farmer Registry क्यों है जरूरी?
भारत सरकार द्वारा किसानों को लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से पीएम किसान योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत अब तक सभी लाभार्थी किसानों को कुल 18 किस्तों की राशि प्राप्त हो गई है, लेकिन 19वीं किस्त की राशि प्राप्त करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा एक नया नियम लागू किया गया है।
केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य कर दिया गया है। अगर अपने फार्मर रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो आपको 19वीं किस्त की राशि नहीं प्राप्त होगी। Farmer Registry को अनिवार्य करने का मुख्य उद्देश्य प्रदर्शित लाना और धोखाधड़ी को रोकना है। जिससे यह सुनिश्चित किया जाएगा, कि केवल पत्र किसान ही इस योजना का लाभ ले रहे हैं। इसलिए अगर आपने Farmer Registry की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है, तो जल्द से जल्द पूरा करें, जिसे पूरा करने की जानकारी आगे बताया गया है।
Farmer Registry के फायदे
- इस प्रक्रिया से भूमि स्वामित्व को सत्यापित करती है और धोखाधड़ी से रोकती है।
- फार्मर रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद किसानों को सरकार द्वारा शुरू की गई कई योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त होता है।
- फार्मर रजिस्ट्री से किसानों का डेटा डिजिटल रूप में सुरक्षित रहता है।
- फसल बीमा और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बेचने में मदद मिलती है।
Farmer Registration कैसे करें?
केंद्र सरकार द्वारा फार्मर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करने के कई तरीकों को शुरू किया गया है, इसकी जानकारी आगे आपको इसी आर्टिकल में बताया गया है। इस आर्टिकल में बताए गए जानकारी के मदद से आप आसानी से फार्मर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Farmer Registration ऑनलाइन पोर्टल से कैसे करें?
- Farmer Registration करने के लिए सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां होम पेज पर आपको “New Farmer Registration” का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपको आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण तथा भूमि रिकॉर्ड को अपलोड कर देना है।
- इसके बाद ओटीपी वेरिफिकेशन के लिए सेंड ओटीपी के बटन पर क्लिक करके, वेरिफिकेशन प्रक्रिया को पूरा कर लेना है।
- इसके बाद अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर लेना है।
Farmer Registration CSC केंद्र से कैसे करें?
- फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आप नजदीकी कॉमर्स सर्विस सेंटर (CSC) पर चले जाएं।
- यहाँ आप अपना आधार कार्ड और भूमि रिकॉर्ड को जमा करें।
- सीएससी ऑपरेटर ऑनलाइन माध्यम से आपका रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर देंगे।
Farmer Registration पंचायत सहायक या लेखपाल से कैसे करें?
- सबसे पहले आप अपने पंचायत सहायक या लेखपाल से संपर्क करें।
- इसके पास सभी आवश्यक दस्तावेज को जमा करें।
- इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरी कर दी जाएगी।