Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana Survey: मिलेगा 1 लाख 20 हज़ार रुपए, आवास योजना के लिए सर्वे शुरु, जाने क्या है और कैसे करें?

Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana Survey: प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ लेने हेतु आवेदकों को सर्वप्रथम सर्वे करना अनिवार्य है। अगर आप सर्वे करना नहीं जानते हैं तो परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि इस पोस्ट में पूरी जानकारी विस्तार से बताने वाले है। फिलहाल आपको बताते चले, पीएम आवास योजना का सर्वे 10 जनवरी से 31 मार्च 2025 तक चलेगा।

Join WhatsApp Group!
Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

ऐसे में इस वक्त सर्वे करने का एक सुनहरा मौका है हालांकि आपको सर्वे करने के लिए कहीं लाइन में खड़े या फिर किसी अन्य चीजों से करने की आवश्यकता नहीं है। इस सर्वे को आप ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा लांच की गई प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास सर्वे AwasPlus 2024 ऐप के माध्यम से आसानी से प्रक्रियाओं को अपनाकर कर सकते है तो चलिए जानते है।

Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana Survey क्या है?

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थी परिवारों का पहचान करने का सर्वे एक मुख्य जरिया है। फिलहाल सर्वे की कार्य बहुत तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। ताकि सभी परिवार जल्द से जल्द से सर्वे कर अपने आवास योजना के तहत लाभार्थी परिवार होने का मोहर लगा सके और उन्हें जल्द से जल्द लाभ भी प्रदान किया जा सकें।

बिहार में 10 जनवरी 2025 से सर्वे शुरू कर दिया गया है। ऐसे में जो परिवार सर्वे करने के इच्छुक है उन्हें हम बताना चाहेंगे, 31 मार्च 2025 यानि अंतिम तिथि से पहले पूरा कर लें। खासकर उन परिवारों को सर्वे की प्रक्रिया अवश्य पूरा करना चाहिए। जो अब तक आवास योजना का लाभ प्राप्त नहीं किए हैं। सर्वे आवास प्लस 2024 के माध्यम से आधार नंबर और फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए किया जा सकता है।

PM Gramin Awas Yojana Survey 2025 के लाभ

सर्वे का लाभ है आवास विहीन परिवारों का चयन कर योजना के लाभार्थी सूची में शामिल किया जाएगा और फिर उन्हें घर बनाने के लिए मैदानी क्षेत्र के परिवारों को ₹1,20,000 और दुर्गम क्षेत्रों के परिवारों को ₹1,30,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान किया जाएगा। इसके आलावा भूमिहीन परिवारों को घर बनाने के लिए केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा जमीन के अधिकार के रूप में लाभ दिया जाएगा।

PM Awas Yojana Gramin पात्रता

  • भारतीय ग्रामीण परिवार के सदस्य आवेदन के पात्र होंगे।
  • परिवार के आवेदक व्यक्ति की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होने चाहिए।
  • परिवार देश की गरीबी रेखा से नीचे (BPL) में शामिल पात्र है।
  • EWS वालों की वार्षिक आय 3 लाख तक पात्र है।
  • और LIG वालों को 3 लाख से 6 लाख तक वार्षिक आय तक पात्र माना जाएगा।
  • परिवार में एक व्यक्तिय के नाम पर आवेदन किया जा सकता है।
  • परिवार में सरकारी नौकरी या आयकर दाता नहीं होने पर पात्र होंगे।
  • परिवार में पहले से पक्का मकान नहीं होने पर पात्र होंगे।

कौन करेगा सर्वे और सर्वेक्षणकर्ता को क्या करवाना होगा?

सर्वे करने वाले व्यक्तियों के मन में सवाल रहते हैं सर्वे कौन करेंगे? तो बता दे, पीएम आवास योजना सर्व संचालन “ग्रामीण आवास सहायक” करेंगे अर्थात “ग्रामीण आवास सहायक” करेगें जिनके लिए सर्व व्यक्ति को निबंधन व ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य होगा। जिन पंचायतों में “ग्रामीण आवास सहायक” नही है। तो वहां “पंचायत रोजगार सेवक” द्वारा सर्वे कार्य को पूरा किया जाएगा। इसके आलावा जिन पंचायतों में “ग्रामीण आवास सहायक” और “पंचायत रोजगार सेवक” दोनों में से कोई भी नहीं है वहां “पंचायत सचिव द्वारा” सर्वे कार्य को पूरा किया जाएगा।

PM Awas Yojana Gramin आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • नरेगा जॉब कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक पासबुक का फोटो कॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)

How to Apply PM Gramin Awas Yojana Survey 2025 ?
?

  • सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा, यहाँ AwasPlus 2024 App सर्च करें। उसके बाद सर्च रिजल्ट पेज पर प्रदर्शित ऐप को पहचान कर डाउनलोड करें।
  • फिर app को ओपन करें और पंजीकरण करने के विकल्प पर क्लिक करें। अब पंजीकरण करने में आधार नंबर और फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करें।
  • अब एप्लीकेशन आवेदन फार्म ओपन होगा, यहाँ सभी जानकारी को दर्ज करें।
  • साथ ही आवश्यक दस्तावेजों का भी फोटो क्लिक करके अपलोड करें अब सबमिट करें।
Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

Leave a Comment