Railway Group D Vacancy 2025: देश की छात्रों को रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा रेलवे ग्रुप डी वैकेंसी निकाल कर खुशखबरी दी है। साल 2025 में 32,438 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। जिसमें देश के कोने-कोने के छात्र अपने अलग-अलग पदों के लिए कॉम्पिटेटिव की तैयारी कर अपने एक सीट के लिए लड़ने की पूरी तैयारी में जुड़ चुके हैं। आपको बता दे की रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा 28 दिसंबर 2024 को ही नोटिफिकेशन जारी कर बता दिया है कि, 23 जनवरी 2025 से आवेदन शुरू हो जाएंगे। और साल 2025 के 22 फरवरी तक आवेदन लिए जाएंगे। इसमें सबसे खास बात है कि दसवीं पास कैंडिडेट भी आवेदन कर सकते हैं।
Railway Group D Vacancy 2025 Overview
Authority Name | Railway Recruitment Board (RRB) |
Post Name | Group D |
Total Posts | 32438 |
RRB Group D Registration 2025 Start Date | 23/01/2025 |
RRB Group D Registration 2025 Last Date | 22/02/2025 |
RRB Group D Admit Card 2025 Date | Before Exam |
RRB Group D Exam Date 2025 | To be announced |
Category | Recruitment |
Official Website | https://www.rrbcdg.gov.in |
RRB Group D Vacancy 2025- Educational Qualification
(शैक्षिक योग्यता)
आरआरबी ग्रुप डी वैकेंसी 2025 में आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए, तो छात्र किसी मान्यता प्राप्त संस्था से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही छात्र के पास नेशनल एप्रेंटीशिप सर्टिफिकेट (NCVT) भी होना चाहिए।
RRB Group D Vacancy 2025- Age Limit
उम्मेदवारों की उम्र सीमा की बात की जाए तो, मुख्य रूप से 18 वर्ष से 26 वर्ष तक होना चाहिए। वहीं बात करें आयु में छूट की तो, ओबीसी वर्ग के लिए 3 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग के लिए 5 निर्धारित की गई है। आपको बता दें कि, आयु सीमा की गिन्ती 1 जुलाई 2025 तक के उम्र के आधार पर आधारित होगी।
RRB Group D Vacancy 2025- Application Fees
छात्रों को आवेदन फॉर्म भरने के लिए, फार्म फीस की बड़ी चिंता होती है तो आपको बताते चले की सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों को 500 रुपए (जबकि सीबीटी में शामिल होने पर 400 वापस किए जाएंगे ) और एससी/एसटी/ईबीसी/महिला ट्रांसजेंडर को (सीबीटी में शामिल होने पर पूरी फीस वापसी किए जाएंगे) 250 रुपए की फीस लगने वाली है।
RRB Group D Vacancy 2025- Post Details
पद का नाम | विभाग | पदों की संख्या |
---|---|---|
पाइंट्समैन (बी) | यातायात | 5,058 |
असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) | इंजीनियरिंग | 799 |
असिस्टेंट (ब्रिज) | इंजीनियरिंग | 301 |
ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV इंजीनियरिंग | इंजीनियरिंग | 13,187 |
असिस्टेंट (पी-वे) | इंजीनियरिंग | 257 |
असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल) | इलेक्ट्रिकल | 950 |
असिस्टेंट ऑपरेशंस (इलेक्ट्रिकल) | इलेक्ट्रिकल | 744 |
असिस्टेंट टीएल एंड एसी | इलेक्ट्रिकल | 1,041 |
असिस्टेंट (सीएंडडब्ल्यू) | मैकेनिकल | 2,587 |
असिस्टेंट लोको शेड (डीजल) | मैकेनिकल | 420 |
असिस्टेंट (वर्कशॉप- मैकेनिकल) | मैकेनिकल | 3,077 |
असिस्टेंट टीएल एंड एसी (वर्कशॉप) | इलेक्ट्रिकल | 624 |
असिस्टेंट टीआरडी (इलेक्ट्रिकल) | इलेक्ट्रिकल | 1,381 |
असिस्टेंट (एसएंडटी) | एसएंडटी | 2,012 |
कुल पदों की संख्या | 32,438 पद |
Railway Group D Recruitment 2025 में आवेदन कैसे करें?
- उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर विजिट करना होगा।
- उसके बाद RRB Railway Group D Recruitment 2025 Apply Online के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आवेदन फार्म खुलेगा, जिसमें मांगी गई सभी दस्तावेजों को दर्ज कर दें।
- उसके बाद आवश्यक दस्तावेजों को भी अपलोड कर देना होगा।
- फिर उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के अनुसार भुगतान करें। और अंत में समबिट के बटन पर क्लिक करें।
RRB Railway Group D Recruitment 2025- Selection Process
Selection Process की बात की जाए तो, सबसे पहले छात्रों का कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होगा। उसके बाद शारीरिक दमता परीक्षा और मेडिकल टेस्ट होगा। यदि छात्र इन सब में पास हो जाता है तो फिर उनका डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन होगा। और इसी आधार पर मेरिट लिस्ट भी तैयार की जाएगी।