RRB Group D Recruitment 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा रेलवे ग्रुप डी भर्ती का इंतजार करने वाले उम्मीदवारों के लिए 32000 से भी अधिक खाली पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है, ऐसे में इस भर्ती के लिए तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवार को इसके बारे में पूरी जानकारी हासिल करना चाहिए। इसके बाद आवेदन की तिथि से आवेदन की अंतिम तिथि के बीच आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
इस भर्ती का आयोजन करके रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा सहायक लोको शेड, ट्रेन मैनेजर, सहायक संचालक जैसे कई अलग-अलग रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस प्रकार के पदों पर चयनित होना चाहते हैं और रेलवे में अपनी सेवा देने की इच्छा रखते हैं, वह जरूर इस मौके का लाभ उठाकर आवेदन की प्रक्रिया को पूरी करें।
RRB Group D Recruitment 2025
रेलवे ग्रुप डी भर्ती को लेकर आवेदन की प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से शुरू की जाएगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2025 तक निर्धारित किया गया है। सफलतापूर्वक इस भर्ती का आयोजन करवाने के बाद कुल 32438 खाली पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। अलग-अलग वर्ग के सभी उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने के लिए मौका दिया गया है।
ऐसे में सभी वर्गों के उम्मीदवारों को केवल अपनी योग्यता को चेक करना है और एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन को ध्यान पूर्वक पढ़ लेना है और फिर आवेदन के सभी स्टेप को फॉलो करके अपना आवेदन करना है, इतना करते ही आपका आवेदन प्रक्रिया पूरा हो जाएगा।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए आयु सीमा
उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 36 वर्ष के बीच तय की गई है। वहीं अभी उम्मीदवारों के लिए इस भर्ती से संबंधित एक और आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करने की संभावना है, जिसमें विस्तार पूर्वक उम्मीदवारों के लिए संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। जो उम्मीदवार आरक्षित वर्ग से हैं और इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें अधिकतम आयु में विशेष छूट भी प्रदान की जाएगी।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
कुछ पद के लिए उम्मीदवार ने अपनी दसवीं कक्षा को पास किया हुआ होना चाहिए, तो वहीं कुछ पदों के लिए अपनी 12वीं कक्षा या डिग्री डिप्लोमा को प्राप्त किया हुआ होना चाहिए। अलग-अलग प्रकार के पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता रहेगी। ऐसे में महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन के माध्यम से सबसे पहले विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त कर ले, उसके बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के अंतर्गत पद विवरण
उम्मीदवार का चयन ट्रैफिक, इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, एस एंड टी तथा इलेक्ट्रिकल के विभागों में किया जाएगा। इस भर्ती में इन सभी विभागों में निम्नलिखित रिक्त पद कुछ इस प्रकार है :-
Category | Points |
---|---|
पॉइंट्स मैन बी | 5058 |
असिस्टेंट ट्रैक मशीन | 799 |
ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV | 13187 |
असिस्टेंट ब्रिज | 301 |
असिस्टेंट C&W | 2587 |
असिस्टेंट लोको शेड डीजल | 420 |
असिस्टेंट वर्कशॉप मैकेनिकल | 3077 |
असिस्टेंट एस एंड टी | 2012 |
असिस्टेंट टीआरडी | 1381 |
असिस्टेंट लोको शेड इलेक्ट्रिकल | 950 |
इलेक्ट्रिकल असिस्टेंट टीआरडी | 1381 |
असिस्टेंट ऑपरेशन इलेक्ट्रिकल | 744 |
असिस्टेंट टीएल एसी | 1041 |
असिस्टेंट टीएल एंड एसी वर्कशॉप | 624 |
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती की चयन प्रक्रिया
- सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा 1
- इसके बाद कंप्यूटर आधारित परीक्षा 2
- इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा
- इसके बाद दस्तावेज सत्यापन
- इसके बाद मेडिकल परीक्षण
How to Apply for RRB Group D Recruitment 2025 (आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 आवेदन प्रक्रिया)
- आवेदन की प्रक्रिया में सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपको रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब संपूर्ण जानकारी को हासिल करके, वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
- इतना काम करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म आ जाएगा।
- अब आवेदन फार्म में मांगी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक सही से भरना होगा तथा सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- अब आपको अपने वर्ग अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- अब एक बार पूरे फॉर्म को चेक करें और फिर अंत में सबमिट कर दें।
- आवेदन फार्म जैसे ही आप सबमिट करेंगे, उसके बाद आपका आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगा।
- अब आवेदन फार्म का एक प्रिंट आउट निकलवा कर अपने पास रख ले।
राजस्थान
राजस्थान