RRB Group D Recruitment Online Form: रेलवे ग्रुप डी का फॉर्म 23 जनवरी से भरना शुरू किया जा चुका है। ऐसे में जो भी छात्र आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भरना चाहते हैं उसको बता देना चाहेंगे आरआरबी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर सकते है। इसकी जानकारी आगे हम इस आर्टिकल में विस्तार से देने वाले हैं लेकिन इससे पहले बताते चले 10वीं छात्र भी आवेदन के पात्र होंगे।
इसलिए लिए उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क, आय सिमा जैसी सभी जानकारी जान लेना आवश्यक है। क्योंकि अब तो रेलवे ग्रुप डी भर्ती बोर्ड द्वारा फुल नोटिफिकेशन भी जारी किया जा चुका है। ऐसे में अब किसी भी प्रकार की उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन में बदलाब देखनो को नहीं मिलेगा।
RRB Group D Recruitment Online Form 2025
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा 21 जनवरी को फुल नोटिफिकेशन जारी कर बता दिया है 23 जनवरी 2025 से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना शुरू किया जाएगा। और 10वीं पास छात्र भी शैक्षणिक योग्यता में आवेदन के पात्र होंगे। क्योंकि आईटीआई और डिप्लोमा की अनिवार्यता को भर्ती बोर्ड द्वारा पात्रता के दायरे से हटा दिया गया है। ऐसे में 10वीं पास छात्रों को नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर दिया है। लेकिन इससे पहले हम उम्मीदवारों को बताना चाहेंगे कि, इस भर्ती के लिए 18 वर्ष से 36 वर्ष के उम्मीदवार ही आवेदन के पात्र हैं।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती फॉर्म कब से कब तक भरा जाएगा? (RRB Group D Recruitment Online Form)
भर्ती के लिए आवेदन फार्म 23 जनवरी से 22 फरवरी तक भरा जाएगा। जबकि 23 फरवरी से 24 फरवरी तक में उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क अनिवार्य जमा करने होंगे। वही उम्मीदवारों के आवेदन फार्म में हुई किसी भी प्रकार के त्रुटि को 25 फरवरी से 6 मार्च 2025 तक सुधारने की समय निर्धारित की गई है। ऐसे में इसी निर्धारित की गई समय के दायरे में ही उम्मीदवारों को सभी कार्य पूरा करना होगा।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए आयु सीमा
रेलवे ग्रुप डी भर्ती आवेदन के लिए आयु पात्रता निम्नलिखित है-
- आवेदन के लिए उम्मीदवारों का न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 36 वर्ष हो सकते है।
- जबकि उम्मीदवारों के उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर होगा।
- ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष और एससी/एसटी वर्ग की उम्मीदवारों को 5 वर्ष की आयु में छूट दी गई है।
- उम्र पात्रता की अधिक जानकारी आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त कर सकते है।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
आरआरबी भर्ती बोर्ड द्वारा भी इस बार शैक्षणिक योग्यता में बदलाव किए गए हैं। जिसकी जानकारी नीचे दिया गया है-
- आवेदक उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्था स्कूल/विद्यालय/कॉलेज से 10वीं पास होना आवश्यक है।
- साथ ही उम्मीदवारों के पास नेशनल एप्रेंटीशिप सर्टिफिकेट (NCVT) भी होना चाहिए।
- भर्ती बोर्ड की तरफ से आईआईटी, डिप्लोमा की अनिवार्यता को पात्रता से बाहर कर दिया यानी अब उम्मीदवार आईटीआई और डिप्लोमा नहीं करने पर भी पर भी आवेदन के पात्र होंगे।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
आरआरबी भर्ती बोर्ड द्वारा उम्मीदवारों की श्रेणी के मुताबिक आवेदन शुल्क निर्धारित किए गए हैं। जिसका पूरा विवरणनीचे दिया गया है-
- पीडब्ल्यूबीडी, ईबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला ट्रांसजेंडर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपेय निर्धारित किया गया है।
- सीबीटी में शामिल होने पर 250 रुपए आवेदन पीस में से पूरी फीस वापस की जाएगी।
- सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 निर्धारित किए गए हैं।
- इसमें भी सीबीटी में शामिल होने पर उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में से 400 हो वापस किए जाएंगे।
RRB Group D Recruitment Online Form- आरआरबी ग्रुप डी भर्ती आवेदन प्रक्रिया
आवेदन प्रक्रिया को उम्मीदवार अधिकारीक वेबसाइट के माध्यम से पूरा कर सकते हैं। जिसके लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो कर सकते है।
- सर्वप्रथम आरआरबी आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाए।
- होम पेज के 08/2024 भर्ती अधिसूचना के लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद लॉगिन आईडी बनाएं, जिसके लिए ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के साथ पंजीकरण करें।
- फिर अपने क्रेडेंशियल्स का प्रयोग करके लॉग इन करें और आवश्यक व्यक्तिगत, शैक्षिक विवरणो को भरें।
- अब अपने आवश्यकता दस्तावेजो के साथ फोटोग्राफ और हस्ताक्षर को स्कैन करके अपलोड करें।
- फिर अपने पसंदीदा पद और क्षेत्र का चयन करें।
- अंत में आवेदक को सबमिट करें और इसका प्रिंट अवश्य निकलवा लें।
रेलवे ग्रुप डी के इन पदों पर भर्ती
भर्ती बोर्ड द्वारा उम्मीदवारों को निम्नलिखित पदों पर भर्ती के लिए आवेदनके विंडो खोल दिए गया। इन निम्नलिखित पदों का पूरा विवरण देखें-
- पाइंट्समैन (बी)
- असिस्टेंट (ट्रैक मशीन)
- असिस्टेंट (ब्रिज)
- ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV
- असिस्टेंट (पी-वे)
- असिस्टेंट लोको शेड
- असिस्टेंट ऑपरेशंस
- इलेक्ट्रिकल
- इलेक्ट्रिकल
- असिस्टेंट (एसएंडटी)
- असिस्टेंट (सीएंडडब्ल्यू)
- असिस्टेंट लोको शेड (डीजल)
- मैकेनिकलअसिस्टेंट (वर्कशॉप)
- असिस्टेंट टीएल एंड एसी (वर्कशॉप)
- असिस्टेंट टीआरडी (इलेक्ट्रिकल)
- असिस्टेंट टीएल एंड एसी