RRB NTPC Exam Date 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी द्वारा जल्द ही एनटीपीसी ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट पदों के लिए परीक्षा तिथि और प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। प्रवेश पत्र के साथ-साथ परीक्षा शहर और केंद्र की भी जानकारी दी जाएगी। आपको बता दे की सभी अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीपीसी भर्ती परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
RRB NTPC Exam Date 2025
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा मार्च-अप्रैल 2025 में आयोजित किया जा सकता है। आरआरबी पहले परीक्षा शहर की जानकारी जारी करेगी, ताकि उम्मीदवार अपनी यात्रा की योजना बना सके। इसके बाद एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा, जो परीक्षा के लिए अनिवार्य है। शहर की जानकरी परीक्षा से पहले जारी की जाएगी और एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा।
RRB NTPC Exam Admit Card 2025
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा, जिस पर क्लिक करके अपनी लॉगिन आईडी दर्ज करना होगा। फिर आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
आपको बता दे कि आरआरबी एनटीपीसी 2024 के तहत कुल 11558 पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं। परीक्षा तिथियां की घोषणा के बाद, अभ्यर्थी संबंधित क्षेत्रीय बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर परीक्षा का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
RRB NTPC Exam Exam Pattern
NTPC 1 परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और इसे पूरा करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रश्न गणित, तर्क और सामान्य ज्ञान से संबंधित होंगे। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी तथा प्रत्येक गलत जवाब देने पर 1/3 अंग काटे जाएंगे।