UP Board Admit Card 2025: उत्तर प्रदेश राज्य के बोर्ड परीक्षाओं का 10वीं एवं 12वीं के छात्रों को अपने अपने एडमिट कार्ड का इंतजार है क्योंकि अब परीक्षा शुरू होने में केवल 5 दिनों से अधिक का समय बचा हुआ है। जबकि परीक्षा हॉल में उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इसके बिना नहीं तो उन्हें एंट्री दी जाएगी नहीं तो उसे पर यकीन की जाएगी कि यह उम्मीदवार अपने खुद का एग्जाम दे रहे हैं। इसलिए छात्रों को अपना एडमिट कार्ड प्राप्त करना है तो चलिए बताते हैं आपके कक्षा का एडमिट कार्ड कब जारी किया जाएगा।
UP Board Admit Card 2025
यूपी बोर्ड द्वारा संचालित 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में कुल 55 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होने वाले हैं ऐसे में इन सभी का एडमिट कार्ड इतना जल्द जारी कर देना संभव नहीं हो पाएगा। इसलिए अब तक एडमिट कार्ड जारी करने की कोई कंफर्म तिथि घोषित नहीं किया है। हालांकि एग्जाम शुरू होने से पहले एक सप्ताह तक अवश्य एडमिट कार्ड जारी कर दी जाएगी। जिसे छात्र अपने विद्यालय से प्राप्त या फिर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड भी कर सकते हैं।
हालांकि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड को कैसे डाउनलोड करना है इसके नीचे जानकारी दी गई है। ऐसे में जब जारी कर दी जाएगी तो आप उन वेबसाइट पर जाकर आप अपना एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहिए। फ़िलहाल आगे की इस लेख में एडमिट कार्ड की पूरी जानकारी जानने वाले है।
UP Board Class 10th & 12th Admit Card Date
यूपी बोर्ड द्वारा 10वीं एवं 12वीं के टाइम टेबल को 18 नवंबर 2024 को ही जारी कर दिया है। ऐसे में जो भी परीक्षार्थी बैठने वाले उन्हें बता दे की 24 फरवरी से 12 मार्च तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस बीच ही सभी विषयों का परीक्षा दो पालियों में समाप्त किया जाएगा। इसके अनुसार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एग्जाम शुरू से एक सप्ताह पहले यानी 17 से 18 फरवरी के बीच एडमिट कार्ड वितरण करने शुरू कर दिए जाएंगे। और इस बार भी इस कार्य को दोहराने में सक्षम होंगे जिससे 10वीं एवं 12वीं के सभी उम्मीदवारों का अपने एडमिट कार्ड को लेकर इंतजार को खत्म किया जाएगा।
एडमिट कार्ड में अंकित जानकारी का विवरण
यूपी बोर्ड द्वारा परीक्षा का आयोजन दो पारियों में किया जा रहा है ऐसे में टाइम टेबल तो महत्वपूर्ण होगा ही। लेकिन इसके अलावा जो छात्रों का व्यक्तिगत जानकारी जो काफी महत्वपूर्ण होते हैं उनका पूरा विवरण आप नीचे देख सकते हैं-
- विद्यार्थी का नाम
- बोर्ड का नाम
- संस्था का नाम
- संस्था कोड
- रोल नंबर
- परीक्षा तिथि
- परीक्षा दिनांक
- एनरोलमेंट नंबर
- एप्लीकेशन नंबर।
परीक्षा में 55 लाख से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल
यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में 10वीं एवं 12वीं परीक्षा को मिलाकर कुल 55 लाख 25 हजार 308 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं जिसमें दसवीं के 27,40,151 विद्यार्थी और 12वीं के 25,77,997 शामिल होने के गिनती में है। ऐसे में इतने भीड़ की संख्या में इन सभी का एडमिट कार्ड में से किसी के एडमिट कार्ड में कुछ भी गलत जानकारी आपको लगती है तो आप विद्यालय के प्रधानाध्यापक से अवश्य संपर्क करें और अपने गलत जानकारी को सुधार करने की कोशिश करें।
यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर चले जाएँ।
- इसके बाद में महत्वपूर्ण सूचना एवं डाउनलोड सेक्शन में जाएं।
- अब यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड की लिंक को सर्च करके लिंक पर क्लिक करना लेना है।
- फिर ड्रॉप डाउन मेनू में जाकर परीक्षा, कक्षा एवं राज्य का चयन कर लेना है।
- करने के बाद न्यू पेज ओपन होगा, जिसमें यूजर आईडी पासवर्ड दर्ज कर देना है।
- अब कैप्चा कोड को दर्ज करना है और डाउनलोड एडमिट कार्ड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएगा, जिसमें सभी अंकित जानकारी को चेक कर लेना है।
- और उपयोग एवं भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकलवा लें।