Bihar Jamin Survey Online Form: बिहार जमीन सर्वे ऑनलाइन शुरू

Bihar Jamin Survey Online Form: जैसा कि आपको पता होगा, कि वर्तमान समय में जमीन संबंधित विवाद बढ़ते जा रहे हैं और यह समस्या लगभग सभी राज्यों में है। इसी जमीन संबंधित विवादों को देखते हुए बिहार सरकार द्वारा राज्य में जमीन सर्वे की प्रक्रिया को शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य भूमि संबंधित विवादों को खत्म करना है।

Join WhatsApp Group!
Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

यदि आप सभी नागरिक भी बिहार राज्य के स्थाई निवासी हैं और अगर आपको भी अपनी जमीन का सर्वे करवाना है, तो फिर आप सभी नागरिकों को सर्वे हेतु आवेदन फॉर्म भरना होगा, जिसकी जानकारी आज के इस आर्टिकल में बताया गया है। जो भी नागरिक अपनी भूमि का सर्वे करवाना चाहते हैं, वह इसका आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

आप सभी बिहार के किसानों के लिए जानकारी के लिए बता दे, कि यदि आप भी बिहार भूमि सर्वे में हिस्सा बन जाएगा, तो निश्चित तौर पर किसानों के बीच हो रही भूमि संबंधित विवाद लगभग खत्म हो जाएंगे और यह बात सभी किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, तो चलिए जानते हैं Bihar Jamin Survey Online Form कैसे भर सकते हैं।

Bihar Jamin Survey Online Form

बिहार जमीन सर्वे के तहत ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर लेने के बाद राज्य सरकार द्वारा राज्य के किसानों की जमीनों के सभी रिकार्ड भी अपडेट कर देंगे और सभी रिकॉर्ड अपडेट हो जाने से किसानों के बीच हो रही भूमि संबंधित विवाद खत्म कर दिया जाएगा और सभी जमीन का रिकॉर्ड अपडेटेड, यानी ताजा हो जाएगा।

वर्तमान समय में जमीन सर्वे की प्रक्रिया का कार्य शुरू है और आप सभी किसान वर्तमान समय में जमीन सर्वे के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे, कि फॉर्म भरने में आपको कोई भी शुल्क देने की जरूरत नहीं है। आप फ्री में घर बैठे सर्वे फॉर्म को ऑनलाइन भर सकते हैं, इसके लिए कुछ दस्तावेजों की जरूरत होती है, जो आगे आपको इसी आर्टिकल में बताया गया है।

बिहार जमीन सर्वे का उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा जमीन सर्वे से संबंधित प्रक्रिया को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य में हो रहे भूमि संबंधित विवादों को खत्म करना है। क्योंकि भूमि संबंधित विवादों से किसान कुछ ऐसे भी कदम उठा लेते हैं, जो उनके परिवार के लिए सही नहीं होता है। जमीन के सर्वे करने की प्रक्रिया बिल्कुल फ्री है, इसलिए आप सभी किसान को जमीन सर्वे की प्रक्रिया से जुड़ना है तथा अपनी जमीन का जरूर सर्वे कर लेना है।

बिहार जमीन सर्वे हेतु महत्वपूर्ण तिथियां

  • 1 मार्च, 2025 से 31 मार्च, 2025 के बीच प्रारूप अधिकार अभिलेख का प्रकाशन।
  • 1 अप्रैल, 2025 से लेकर 31 मई, 2025 के बीच प्रारूप अधिकार अभिलेख पर दावा-आपत्ति का निष्पादन।
  • 1 जून, 2025 से 15 जून, 2025 तक द्वितीय चरण में कार्यों का रिकॉर्ड।
  • 16 जून, से लेकर 30 जून, 2025 के बीच बंदोबस्ती और इस पर दावा-आपत्ति का निष्पादन।
  • इसके अलावा 1 जुलाई, 2025 से 30 जुलाई, 2025 तक अंतिम अधिकार अभिलेख का प्रकाशन।

बिहार जमीन सर्वे के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • मृत्यु प्रमाणपत्र ( जमाबंदी मृतक के नाम होने पर),
  • जमीन का रकबा,
  • खेसरा और चौहद्दी की जानकारी,
  • स्व – घोषणा पत्र,
  • रैेयत संबंधित आधार कार्ड,
  • माल – गुजारी रसीद की फोटोकॉपी,
  • खतियान की नकल।

बिहार भूमि सर्वे के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • बिहार जमीन सर्वे आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां होम पेज पर आपको आवश्यक जानकारी दर्ज कर लेना है।
  • इसके बाद रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करके वेरिफिकेशन कर लेना है।
  • इसके बाद आपको सबमिट का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने आवेदन फार्म खुलेगा, यहां मांगे गए सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज कर लेना है।
  • इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर देना है।
  • इसके बाद अंत में आपको सबमिट का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक कर देना है।
  • अब आप आवेदन स्लिप का प्रिंट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लें।
Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

Leave a Comment