mmmsy.jharkhand.gov.in Registration: झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर तथा मजबूत बनाने के लिए मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत राज्य की सभी महिलाओं को हर महीने पहले ₹1000 का लाभ दिया जाता था, जिसे बाद में बढ़ाकर ₹2500 कर दिया गया है। झारखंड राज्य की जो भी महिलाएं इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करना चाहती है, उन्हें आवेदन करना होगा।
मंईयां सम्मान योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 तक निर्धारित किया गया था। इसके बाद योजना की दूसरे चरण की शुरुआत की जा रही है, ऐसे में यदि आप भी इस योजना के तहत लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको Maiya Samman Yojana 2.0 के तहत आवेदन करने होंगे। Maiya Samman Yojana 2.0 के तहत आप कैसे आवेदन कर सकते हैं तथा ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से आप फॉर्म कैसे प्राप्त कर सकते हैं, इसके बारे में संपूर्ण जानकारी हमने इस आर्टिकल में दिया है।
mmmsy.jharkhand.gov.in Registration Overview
पोस्ट का नाम | mmmsy.jharkhand.gov.in Registration |
योजना | मंईयां सम्मान योजना |
राज्य | झारखंड |
शुरू किसने किया | राज्य सरकार के द्वारा |
लाभार्थी | राज्य की गरीब महिलाएं |
लाभ | ₹1000/- महीना मिलेंगे |
रजिस्ट्रेशन का तरीका | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
Maiya Samman Yojana Registration
झारखंड राज्य के गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर तथा मजबूत बनाने के उद्देश्य से झारखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत राज्य की सभी महिलाओं को ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि दी जा रही थी, जिसे बाद में बढ़ाकर ₹2500 कर दिया गया है, इस हिसाब से महिलाओं को हर साल ₹30,000 की आर्थिक सहायता राशि मिलेगी। सरकार द्वारा यह राशि सीधे महिलाओं के बैंक का खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
सरकार से मिलने वाले इस सहायता राशि से महिलाओं को काफी ज्यादा मदद मिलेगी, जिससे वह अपनी छोटी-छोटी आवश्यकताओं को पूरा करने में समर्थ होगी तथा इससे महिलाओं के साक्षरता दर में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। झारखंड राज्य की जो भी महिलाएं इस योजना के तहत आवेदन करना चाहती हैं, उनका बता दे कि योजना की शुरुआत 2024 में किया गया था, जिससे के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 तक निर्धारित किया गया था।
लेकिन अगर आपने अब तक आवेदन नहीं किया है, तो आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि जल्द ही झारखंड सरकार द्वारा मंईयां सम्मान योजना 2.0 की शुरुआत किया जाएगा। इसके बाद आप आवेदन कर सकते हैं।
mmmsy.jharkhand.gov.in Registration के लाभ
- मंईयां सम्मान योजना के तहत झारखंड सरकार द्वारा सभी महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता राशि देगी।
- इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को हर साल ₹30,000 की राशि प्राप्त होगी।
- राज्य की महिलाएं जिनकी उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच है, वह इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।
- इस योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि से महिलाएं आत्मनिर्भर तथा मजबूत बनेगी एवं उनके जीवन स्थल में सुधार आएगी।
mmmsy.jharkhand.gov.in Registration के लिए पात्रता
- मंईयां सम्मान योजना का लाभ केवल झारखंड राज्य की महिलाओं को मिलेगा।
- ऐसी महिला जिनकी उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच है, वह इस योजना के लिए पत्र होगी।
- इसके अलावा महिला का खुद का बैंक खाता होना चाहिए, जो आधार कार्ड से लिंक हो।
- आवेदक महिला के परिवार का वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
- जिसके परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी करता हो, वह मंईयां सम्मान योजना के लिए पत्र नहीं होगी।
mmmsy.jharkhand.gov.in Registration के लिए जरुरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- वोटर आईडी कार्ड
- मोबाइल नंबर
- आवेदन पत्र
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- स्व घोषणा पत्र
mmmsy.jharkhand.gov.in Registration कैसे करे?
- मंईयां सम्मान योजना के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां होम पेज पर आपको प्रज्ञा केंद्र लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके लॉगिन आईडी तथा पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।
- इसके बाद आपको इंटर आधार का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आधार संख्या को भरने के बाद बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करना होगा।
- बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करने के बाद आधार का पूरा डिटेल्स आपके सामने आ जाएगा तथा इस योजना का आवेदन फार्म खुल जाएगा।
- इसके बाद आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक सही-सही भरना होगा।
- इसके बाद आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
- अब सभी जानकारी पूरी हो जाने के बाद अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार से आप मंईयां सम्मान योजना के आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।