PM Awas Yojana Survey Registration: पीएम आवास योजना सर्वे के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

PM Awas Yojana Survey Registration: भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे नागरिक जो बेघर है तथा कच्चे मकान में जीवन यापन कर रहे हैं, उनको पक्का मकान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत सर्वेक्षण पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है, कि प्रत्येक ग्रामीण परिवार के पास एक सुरक्षित और स्थाई पक्का मकान हो, जिसके लिए भारत सरकार द्वारा आर्थिक मदद भी दिया जाता है।

Join WhatsApp Group!
Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

अगर आपने अब तक पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वेक्षण के तहत रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो आज के यह आर्टिकल आपके लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाला है। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको PM Awas Yojana Survey Registration से संबंधित पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक बताने वाले हैं, इसलिए आप इसे अंत तक अवश्य पढ़े।

सर्वे रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता और उद्देश्य

प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत साल 2015 में किया गया था, जिसके माध्यम से अब तक अनेकों नागरिकों को पक्का मकान का लाभ दिया गया है। हालांकि अभी भी कई ऐसी नागरिक हैं, जो इस योजना से वंचित रह गए हैं। इन्हीं परिवारों की पहचान करने और उन्हें योजना का लाभ देने के लिए वर्तमान समय में सर्वे की प्रक्रिया को शुरू किया गया है। इस सर्वेक्षण के माध्यम से अधिकारियों को वास्तविक जानकारी प्राप्त होगी, जिससे लाभार्थी सूची तैयार करके उन्हें पक्का मकान बनाने के लिए वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

सर्वे रजिस्ट्रेशन में नागरिकों की भागीदारी

वर्तमान समय में पीएम आवास योजना के तहत नागरिकों को स्वयं अपने स्मार्टफोन के माध्यम से सर्वे प्रक्रिया में भाग लेने की सुविधा दी गई है। इसके लिए भारत सरकार द्वारा आवास प्लस 2024 मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया गया है, इस एप्लीकेशन के माध्यम से नागरिक अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं, जिससे सर्वे प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी आएगी।

सर्वे रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता

  • आवेदक के पास राज्य या राज्य के बाहर कहीं भी पक्का मकान नहीं होना चाहिए।
  • यदि घर की दो दीवारों कच्ची है और छत नहीं है, तो ऐसे नागरिक इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • जो नागरिक बेघर है एवं कच्चे मकान में जीवन यापन कर रहे हैं, उन्हें इस योजना के लिए पात्र माना जाएगा।
  • आवेदक या उनके परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।

पीएम आवास योजना से मिलने वाली राशि

पीएम आवास योजना के तहतलाभार्थी नागरिक जो मैदानी क्षेत्र में रहते हैं उनको 1 लाख 20 हज़ार रूपये की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। वही पहाड़ी क्षेत्र के अंतर्गत जीवन यापन करने वाले नागरिकों को 1 लाख 30 हज़ार रूपये की सहायता राशि दी जाएगी। यह पूरी सभी नागरिकों को अलग-अलग किस्तों में मिलेगी, जो सीधे लाभार्थियों के बैंक के खाते में भेजे जाएंगे।

अतिरिक्त लाभ

पीएम आवास योजना के तहत पक्का मकान निर्माण के साथ-साथ लाभार्थियों को शौचालय निर्माण के लिए भी वित्तीय सहायता राशि दी जाएगी। इसके अलावा उन्हें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड योजना जैसे अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा, जिससे उनके जीवन अस्तर में सुधार देखने को मिलेगी।

लाभार्थी सूची और आगे की प्रक्रिया

सर्वेक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद अधिकारियों द्वारा यह सत्यापन किया जाएगा, कि लाभार्थी नागरिक योजना के लिए पात्र है या नहीं। यदि आप योजना के लिए पात्र होते हैं, तो सरकार द्वारा जारी की गई लाभार्थी सूची में आपका नाम शामिल कर दिया जाएगा। यदि आपका नाम पीएम आवास योजना बेनिफिशियरी लिस्ट में शामिल होता है, तो आपको पक्का मकान बनाने के लिए 1 लाख 20 हज़ार रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त हो जाएगी।

PM Awas Yojana Survey Registration कैसे करें?

  • पीएम आवास योजना सर्वे रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर से Awas Plus 2024 एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लेना है।
  • एप्लीकेशन डाउनलोड होने के बाद इसे ओपन करके अपना आधार नंबर दर्ज कर लेना है।
  • इसके बाद निर्देशों का पालन करते हुए चेहरे की पहचान प्रक्रिया को पूरा कर लेना है।
  • इसके बाद आपको अपने और अपने परिवार के सदस्यों की सभी आवश्यक जानकारी को दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद अंत में आवेदन फार्म को सबमिट कर देना है।
Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

Leave a Comment