Join WhatsApp Group!

RRB Group D Recruitment 2025: 10वीं पास के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू

RRB Group D Recruitment 2025: आरआरबी द्वारा ग्रुप डी पदों के लिए भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है। बता दे कि ऐसे विद्यार्थी जो सभी पात्रता को पूरा करते हैं, वह 23 जनवरी से अपना आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा 32000 से अधिक पदों के लिए उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा। हम आपको बता दे कि इस भर्ती के तहत कई तरह के पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

अगर आपको इस भर्ती में भाग लेना है, तो आपको आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना आवेदन पत्र जमा करना होगा। अगर आप जानना चाहते हैं कि, इस भर्ती की पूरी प्रक्रिया क्या है तो आपको हमारा यह आर्टिकल पूरा ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि, रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ग्रुप डी की पदों के लिए पात्रता, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं।

RRB Group D Recruitment 2025

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ग्रुप डी के अंतर्गत 32438 रिक्त पदों को भरने वाली है। आपको बता दे कि, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से शुरू होगी, इस तरह से उम्मीदवार 22 फरवरी तक आवेदन फार्म को जमा कर सकते हैं।

हम आपको बता दे कि अलग-अलग विभागों में बहुत सारे पदों के लिए इस भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रकार से इस प्रकार से आरआरबी ट्रेफिक, इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, एस एंड टी जैसे विभागों में उम्मीदवारों को नौकरी दिया जाएगा।

RRB Group D Recruitment Application Fee (आवेदन शुल्क)

  • सामान्य व ओबीसी वर्ग के सभी विद्यार्थियों को आवेदन शुल्क ₹500 जमा करना होगा। लेकिन सीबीटी परीक्षा में उपस्थित होने के बाद ₹400 उम्मीदवारों को वापस कर दिया जाएगा।
  • ऐसे विद्यार्थी जो एससी, एसटी, ईबीसी, ट्रांसजेंडर और महिला श्रेणी के अंतर्गत आते हैं, उन्हें केवल ₹250 की फीस जमा करनी होगी और सीबीटी परीक्षा में शामिल होने पर इनका पूरा फीस वापस कर दिया जाएगा।

RRB Group D Recruitment Age Limit (आयु सीमा)

रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए जो भी विद्यार्थी आवेदन करने में रुचि रखते हैं, उन्हें आयु सीमा की जानकारी भी आवश्यक होनी चाहिए। दरअसल आप केवल आयु सीमा के अंतर्गत आने की स्थिति में ही आवेदन कर सकते हैं, तो आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए निम्नलिखित आयुष्मान निर्धारित की गई है।

  • आरआरबी ग्रुप डी वैकेंसी के लिए उम्मीदवार की कम से कम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 26 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • लेकिन जो अभ्यर्थी आरक्षित वर्गों में आते हैं, उन्हें ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।
  • जितने भी उम्मीदवार इस भर्ती के तहत आवेदन करना चाहते हैं, उनकी उम्र 1 जुलाई 2025 के हिसाब से गिना जाएगा।

RRB Group D Recruitment Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)

  • आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के तहत आवेदन के लिए उम्मीदवार दसवीं कक्षा पास होना चाहिए।
  • अभ्यर्थी के पास नेशनल अप्रेंटिसशिप का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
  • शिक्षा की ओर ज्यादा जानकारी आपको रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त हो सकती है।

RRB Group D Recruitment Selection Process (चयन प्रक्रिया)

इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने के बाद सभी विद्यार्थियों को सीबीटी परीक्षा देनी होगी, यह एग्जाम कंप्यूटर पर आधारित होगा। इस तरह से सीबीटी एक्जाम में पास होने वाले सभी उम्मीदवारों को फिर शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

इस चरण में जो भी विद्यार्थी सफल हो पाएंगे, उन्हें फिर मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इस तरह से फिर अगला चरण दस्तावेज सत्यापन का होगा। इन सब में पास होने वाले उम्मीदवार की फिर एक फाइनल मेरिट लिस्ट जारी किया जाएगा।

Railway Group D Recruitment Application Process (आवेदन प्रक्रिया)

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • उसके बाद RRB Railway Group D Recruitment 2025 Apply Online के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आवेदन फार्म खुलेगा, जिसमें मांगी गई सभी दस्तावेजों को दर्ज कर दें।
  • उसके बाद आवश्यक दस्तावेजों को भी अपलोड कर देना होगा।
  • फिर उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के अनुसार भुगतान करें। और अंत में समबिट के बटन पर क्लिक करें।

RRB Group D Vacancy 2025 Post Details

पद का नामविभागपदों की संख्या
पाइंट्समैन (बी)यातायात5,058
असिस्टेंट (ट्रैक मशीन)इंजीनियरिंग799
असिस्टेंट (ब्रिज)इंजीनियरिंग301
ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV इंजीनियरिंगइंजीनियरिंग13,187
असिस्टेंट (पी-वे)इंजीनियरिंग257
असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल)इलेक्ट्रिकल950
असिस्टेंट ऑपरेशंस (इलेक्ट्रिकल)इलेक्ट्रिकल744
असिस्टेंट टीएल एंड एसीइलेक्ट्रिकल1,041
असिस्टेंट (सीएंडडब्ल्यू)मैकेनिकल2,587
असिस्टेंट लोको शेड (डीजल)मैकेनिकल420
असिस्टेंट (वर्कशॉप- मैकेनिकल)मैकेनिकल3,077
असिस्टेंट टीएल एंड एसी (वर्कशॉप)इलेक्ट्रिकल624
असिस्टेंट टीआरडी (इलेक्ट्रिकल)इलेक्ट्रिकल1,381
असिस्टेंट (एसएंडटी)एसएंडटी2,012
कुल पदों की संख्या32,438 पद

अंतिम शब्द

दोस्तों हमने आपको इस आर्टिकल में आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी दे दिया है। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो इसे आप अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। इसके अलावा अगर आप सरकारी नौकरी से जुड़ी जानकारी को सबसे पहले प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में अवश्य जुड़ जाए।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

Leave a Comment