RRB Group D Recruitment 2025: रेलवे विभाग में नौकरी की तलाश करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एवं रेलवे अपरेंटिस भर्ती का इंतजार करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हाल ही में रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा रेलवे ग्रुप डी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित रेलवे ग्रुप डी भर्ती के अंतर्गत आप सभी पुरुष एवं महिला दोनों ही अभ्यर्थिय ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से शुरू हो चुका है।
जो भी अभिव्यक्ति रेलवे ग्रुप डी भर्ती के तहत आवेदन करना चाहते हैं, वह वर्तमान समय में आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। क्योंकि अभी भी आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए आपके पास योग्यता होना जरूरी है, साथ में आपको अन्य आवश्यक जानकारी के बारे में भी पता होना चाहिए, जो हम आपको इसी आर्टिकल में बताने वाले हैं, इसलिए आप इसे ध्यान पूर्वक पूरा जरूर पर है।
RRB Group D Recruitment 2025
रेलवे ग्रुप डी भर्ती का आयोजन रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा किया जा रहा है, जिसके तहत 32438 पदों का नोटिफिकेशन बहुत पहले ही जारी किया जा चुका है, जिसमें अभ्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आमंत्रित किया गए थे, जो भी अभिव्यक्ति इस भर्ती के लिए योग्यता रखते हैं, वह आसानी से रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के तहत अनेक प्रकार के पद रखे गए हैं, जिसके लिए आप सभी अभ्यार्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। आप सभी अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए बता दे, कि इस भर्ती के लिए आवेदन 23 जनवरी से शुरू हो चुका है, जिसके अंतिम तिथि 22 फरवरी 2025 निर्धारित किया गया है। तो ऐसे में आपको ध्यान रखना है, कि आपका आवेदन 22 फरवरी तक पूरा हो जाना चाहिए। इसके अलावा आपको 25 फरवरी से 6 मार्च तक आवेदन में सुधार हेतु समय दिया जाएगा।
रेलवे ग्रुप डी भर्ती के तहत पद विवरण
पदों के नाम | संख्या |
ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV | 13,187 |
सहायक (सी & डब्ल्यू) | 2,587 |
सहायक (ट्रैक मशीन) | 799 |
सहायक (Workshop) (Mechanical) | 3,077 |
सहायक टीएल & एसी (Workshop) | 624 |
सहायक टीएल & एसी | 1,041 |
सहायक P-Way | 247 |
सहायक (ब्रिज) | 301 |
सहायक लोको शेड (Electrical) | 950 |
सहायक लोको शेड (डीजल) | 420 |
सहायक परिचालन (Electrical) | 744 |
पॉइंट्समैन-बी | 5058 |
सहायक टीआरडी | 1,381 |
सहायक (एस & टी) | 2,012 |
कुल पद | 32,438 |
रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
इस भर्ती के तहत जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क ₹500 निर्धारित किया गया है। वही एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन, ईवीसी, पीडब्ल्यूडी और महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹250 निर्धारित किया गया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। सीबीटी परीक्षा में शामिल होने पर जनरल, ओबीसी ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के अभ्यर्थियों को ₹400 रिफंड कर दिया जाएगा। जबकि अन्य आरक्षित वर्गों को पूरी फीस ₹250 रिफंड कर दी जाएगी।
रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए आयु सीमा
रेलवे ग्रुप डी द्वारा 32,438 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए एवं अधिकतम उम्र 36 वर्ष निर्धारित की गई है। बता दे कि सभी अभ्यर्थियों की उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी एवं आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।
रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
रेलवे ग्रुप डी भर्ती में अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक बोर्ड से दसवीं कक्षा पास होना चाहिए एवं उनके पास संबंधित क्षेत्र में आईटीआई का डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
रेलवे ग्रुप डी भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
- कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट
- फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल परीक्षा
रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- रेलवे ग्रुप डी भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां होम पेज पर आपको “Apply” का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
- अब आपके सामने दो ऑप्शन आएंगे, पहले यदि आपके पास रेलवे का अकाउंट नहीं है, तो आप पहले अकाउंट बना लें, इसके लिए आप “Create An Account” के विकल्प पर क्लिक करें और पहले अकाउंट बना ले।
- यदि आपका अकाउंट पहले से बना हुआ है, तो आपको “Already Have An Account” के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, यहां आपको अपना मोबाइल नंबर, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड को भरकर “Login” के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको “RRB Group D Recruitment 2025” के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने इस भर्ती के लिए आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगा।
- अब आपको इस आवेदन फार्म में मांगी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक सही से भर लेना है।
- इसके बाद आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर देना है।
- अब आपको इस भर्ती के लिए अपने कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान कर देना है।
- अब आपको अंत में फॉर्म को सबमिट कर देना है।
- इस तरह से आप आरआरबी ग्रुप डी रिक्रूटमेंट 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
RRB Group D 2025 Important Date
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 28 दिसंबर 2024 |
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 23 जनवरी 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 22 फरवरी 2025 (11:59 PM) |